Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसAmazon.in ने स्मार्टचॉइस फीचर का 10 प्रोडक्ट कैटेगरीज में किया विस्तार; भारत...

Amazon.in ने स्मार्टचॉइस फीचर का 10 प्रोडक्ट कैटेगरीज में किया विस्तार; भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग के लिए पेश किया सबसे व्यापक गाइडेड डिस्कवरी अनुभव

  • स्मार्टचॉइस एक ऐसा फीचर है जो ग्राहकों को हाई-कंसीडरेशन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में एक्सपर्ट द्वारा चुने गए, उपयोग के आधार पर सुझावों के माध्यम से सोच-समझकर खरीदारी के निर्णय लेने में मदद करता है
  • Amazon.in ने 11 जून से शुरू होने वाले ‘स्मार्टचॉइस डेज़’ की भी घोषणा की है, जिसमें श्रेणियों के अंतर्गत रिकमेंडेड प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स मिलेंगे
  • यह फीचर लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो, कैमरा, मॉनिटर, वियरेबल्स, गेमिंग एक्सेसरीज, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एयर कंडीशनर सहित 10 प्रोडक्ट कैटेगरीज में उपलब्ध है

बेंगलुरु | 10 जून 2026 | Amazon.in ने आज अपने स्मार्टचॉइस फीचर का 10 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में विस्तार करने की घोषणा की। यह फीचर, जो 30 अलग-अलग यूज़-केस सेगमेंट्स में एक्सपर्ट द्वारा चुने गए और उपयोग पर आधारित सुझाव देता है, अब भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग के लिए सबसे व्यापक गाइडेड-डिस्कवरी अनुभवों में से एक बन गया है। लैपटॉप (गेमिंग और नॉन-गेमिंग), टैबलेट, ऑडियो (हेडफोन और साउंडबार), कैमरा, वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर में पहले से लाइव होने के बाद, इस फीचर में अब एसी, मॉनिटर, पीसी एक्सेसरीज और वियरेबल्स को जोड़ा गया है, जबकि टीवी और स्मार्टफोन जल्द ही आने वाले हैं। इस विस्तार के साथ, Amazon.in ने 11 जून से शुरू होने वाले ‘स्मार्टचॉइस डेज़’ सेल इवेंट की भी घोषणा की है, जिसमें स्मार्टचॉइस द्वारा रिकमेंडेड प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स मिलेंगी।

अमेज़न इंडिया की डायरेक्टर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, जेबा खान ने कहा, “स्मार्टचॉइस को एक सरल समझ के साथ बनाया गया था, कि ग्राहकों को अधिक विकल्पों की नहीं, बल्कि सही विकल्प की आवश्यकता है जिस पर वे भरोसा कर सकें। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एक ऐसी कैटेगरी है जहां फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और विकल्पों की संख्या एक जानकार खरीदार को भी उलझा सकती है। स्मार्टचॉइस प्रोडक्ट्स को इस बात से जोड़कर इसका समाधान करता है कि ग्राहक वास्तव में उनका उपयोग कैसे करेंगे। स्मार्टचॉइस, रूफस, लेंस एआई, एआई-जनरेटेड रिव्यू समरी और प्राइस हिस्ट्री के एक साथ काम करने से, Amazon.in एक्सपर्ट्स द्वारा चुने गए सुझाव देता है जिन्हें एआई टूल्स का सपोर्ट प्राप्त है। ये ग्राहकों को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापक चयन पर हर कदम पर आत्मविश्वास से भरे खरीदारी निर्णय लेने में मदद करते हैं।”

स्मार्टचॉइस कैसे काम करता है
स्मार्टचॉइस प्रोडक्ट के चयनों को इस आधार पर क्यूरेट करता है कि ग्राहक वास्तव में उनका उपयोग कैसे करेंगे। कीमत या स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर फ़िल्टर किए गए सैकड़ों विकल्पों को ब्राउज़ करने के बजाय, ग्राहकों को उनके विशिष्ट यूज़ केस के अनुसार तैयार की गई एक शॉर्टलिस्ट पर ले जाया जाता है। लैपटॉप की तलाश कर रहे एक कॉलेज छात्र को रिमोट वर्कर या गेमर की तुलना में अलग सुझाव दिखाई देते हैं। अपना पहला एसी खरीदने वाले परिवार को केवल ब्रांड या टनेज के बजाय कमरे के आकार और एफिशिएंसी के आधार पर विकल्प मिलते हैं। वियरेबल्स की खोज करने वाले एक फिटनेस उत्साही को फीचर्स की लिस्ट के बजाय एक्टिविटी ट्रैकिंग के इर्द-गिर्द बने चयन दिखाई देते हैं। 10 श्रेणियों और 30 यूज़-केस सेगमेंट्स में, स्मार्टचॉइस ग्राहकों को पहली क्लिक से ही सही प्रोडक्ट खोजने में मदद करने के लिए रियल-वर्ल्ड कॉन्टेक्स्ट के साथ एक्सपर्ट वैलिडेशन को जोड़ता है।

ग्राहक कैसे शॉपिंग कर रहे हैं
सभी श्रेणियों में, स्मार्टचॉइस ग्राहकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स की खोज और निर्णय लेने के तरीके को आकार दे रहा है। इस फीचर का उपयोग करने वाले ग्राहक खरीदारी से पहले रिसर्च करने में 25% कम समय बिता रहे हैं। कम्प्यूटिंग में स्टूडेंट लैपटॉप और एआई-संचालित पीसी सबसे ज्यादा अपनाए जा रहे हैं, जबकि टैबलेट सेगमेंट में उत्पादकता-केंद्रित टैबलेट सबसे आगे हैं। नई श्रेणियों में, ग्राहक प्रीमियम और उच्च-स्पेसिफिकेशन वाले प्रोडक्ट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं, विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में, जिनकी कुल स्मार्टचॉइस खरीदारी में 65% हिस्सेदारी है।

इसे अपनाने को बढ़ावा देने वाले प्रमुख ब्रांड्स
स्मार्टचॉइस में सभी श्रेणियों के अग्रणी ब्रांडों के क्यूरेटेड चयन शामिल हैं। कम्प्यूटिंग में, इंटेल नॉन-गेमिंग लैपटॉप चयनों में सबसे आगे है, जबकि आसुस अपनी ओम्नीबुक और ज़ेनबुक रेंज के माध्यम से एआई पीसी को अपनाने को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें एचपी और आसुस एनवीडिया द्वारा संचालित गेमिंग चयनों में अग्रणी हैं। लेनोवो उत्पादकता के लिए टैबलेट चयनों का नेतृत्व करता है, जबकि एलजी और बेनक्यू ऑफिस, गेमिंग और कंटेंट-क्रिएशन यूज़ केसेज में मॉनिटर सेगमेंट पर हावी हैं। अप्लायंसेज में, एलजी और सैमसंग रेफ्रिजरेटर और एसी में सबसे आगे हैं।

ग्राहक अब नीचे दिए गए यूज़ केसेस में स्मार्टचॉइस सुझावों को देख सकते हैं:

  • लैपटॉप: एवरीडे, स्टूडेंट, एआई-इनेबल्ड, बिजनेस, कैजुअल गेमिंग, मेनस्ट्रीम गेमिंग, एंथूज़ियास्ट गेमिंग
  • टैबलेट: प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, क्रिएटिविटी, गेमिंग
  • गेमिंग एक्सेसरीज: कोडर्स, एफपीएस, एमएमओ और आरपीजी प्लेयर्स के लिए
  • वियरेबल्स: फिटनेस ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग
  • टीडब्ल्यूएस ऑडियो: स्टडी, फिटनेस, प्रीमियम लिसनिंग
  • साउंडबार: अलग-अलग कमरे के आकार के लिए ऑप्टिमाइज्ड
  • कैमरा: ट्रैवल, व्लॉगिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी
  • मॉनिटर: पोर्टेबल, ऑफिस, अल्ट्रा-वाइड, ई-स्पोर्ट्स, गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन
  • एयर कंडीशनर: कमरे के आकार और एफिशिएंसी के आधार पर चयन
  • रेफ्रिजरेटर: परिवार के आकार और फीचर्स के आधार पर चयन
  • वाशिंग मशीन: लोड के आकार और फीचर्स के आधार पर चयन

स्मार्टचॉइस डेज़
11 जून से शुरू होने वाले स्मार्टचॉइस डेज़ में श्रेणियों के अंतर्गत एक्सपर्ट-रिकमेंडेड प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, नो कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स मिलेंगे। ग्राहक लैपटॉप, टैबलेट, एसी, मॉनिटर, रेफ्रिजरेटर, वियरेबल्स और अन्य श्रेणियों में क्यूरेटेड चयन की शॉपिंग कर सकते हैं, जहां प्रत्येक प्रोडक्ट को एक्सपर्ट वेलिडेशन का समर्थन प्राप्त है और इसे विशिष्ट उपयोगों के अनुसार तैयार किया गया है।

श्रेणियों के अंतर्गत टॉप पिक्स:

  • लैपटॉप: अपने काम, पढ़ाई और गेमिंग को लैपटॉप के साथ धमाकेदार रफ्तार दें, जैसे आसुस क्रोमबुक सीएक्स1405 36,990 रुपये में और डेल 15 स्मार्ट चॉइस 13वीं जेन लैपटॉप 70,490 रुपये में, जो दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं
  • टैबलेट: सैमसंग टैबलेट के साथ हमेशा प्रोडक्टिव, कनेक्टेड और एंटरटेन्ड रहें, जैसे सैमसंग गैलेक्सी टैब ए11+ 25,390 रुपये में और लेनोवो आइडिया टैब प्रो (स्मार्टचॉइस) 37,499 रुपये में, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पोर्टेबिलिटी और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं
  • एसी: तेज़ कूलिंग, बिजली की बचत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए डिज़ाइन किए गए इन एयर कंडीशनर के साथ अपनी गर्मियों की ज़रूरतों को अपग्रेड करें, जैसे गोदरेज 2 टन 3 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी 40,900 रुपये में और हिताची 1.5 टन 5 स्टार, एक्सपैंडेबल+ इन्वर्टर स्प्लिट एसी 44,690 रुपये में
  • मॉनिटर्स: अपने वर्कस्पेस और एंटरटेनमेंट सेटअप को मॉनिटर्स के साथ बदलें, जैसे लेनोवो लीजन स्मार्टचॉइस गेमिंग मॉनिटर 16,421 रुपये में और सैमसंग 32″ (80 सेमी) एम5 स्मार्ट मॉनिटर 17,499 रुपये में, जो काम, मनोरंजन और गेमिंग के लिए शार्प विज़ुअल्स और एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं
  • वॉशिंग मशीन: इन वॉशिंग मशीनों से बिजली और पानी की कम खपत के साथ बेहतरीन धुलाई पाएं; जैसे बॉश 9 किलोग्राम 5 स्टार फ्रंट लोड फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 42,900 रुपये में और सैमसंग स्मार्ट चॉइस 10 किलोग्राम, 5 स्टार, एआई वॉश फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 25,990 रुपये में, जो स्मार्ट फीचर्स और सुविधा के साथ दमदार सफाई देने के लिए डिज़ाइन की गई हैं
  • वियरेबल्स: स्मार्ट वियरेबल्स के साथ हमेशा कनेक्टेड रहें, फिटनेस ट्रैक करें और बच्चों को सुरक्षित रखें, जैसे सेक्यो केयरपाल प्रो (स्मार्टचॉइस) 4जी किड्स स्मार्ट वॉच 5,880 रुपये में, रेडमी वॉच 5 लाइट, 1.96″ एमोलेड 3,499 रुपये में, और हाल ही में लॉन्च हुई नॉयस एंडेवर रग्ड डिजाइन 1.46″ एमोलेड डिस्प्ले स्मार्ट वॉच 3,499 में, जो रोज़मर्रा की सहूलियत, वेलनेस ट्रैकिंग और बच्चों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं
  • कैमरे: कैनन ईओएस आर50 वी स्मार्टचॉइस मिररलेस कैमरा किट 68,990 रुपये में और कैनन ईओएस आर6 मार्क II स्मार्टचॉइस 24.2 एमपी मिररलेस कैमरा-बॉडी ओनली 65,740 रुपये में, जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं और आपके खास पलों की शानदार तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करते हैं
  • टीडब्ल्यूएस ऑडियो: प्रीमियम ऑडियो डिवाइसेस के साथ इमर्सिव साउंड और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन का अनुभव करें, जैसे बोट निर्वाना 751 एएनसी वायरलेस हेडफ़ोन माइक के साथ 2,999 रुपये में और सोनी डब्ल्यूएच-1000एक्सएम6 वायरलेस नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफ़ोन 39,990 रुपये में, जो बेहतरीन ऑडियो क्लैरिटी और शानदार लिसनिंग एक्सपीरियंस देते हैं
  • साउंडबार: इमर्सिव साउंड सिस्टम के साथ अपने एंटरटेनमेंट के अनुभव को बढ़ाएं, जैसे बोट आवान्ते 2.1 1600डी होम थिएटर साउंडबार 6,499 रुपये में और बोट आवान्ते 5.2.4 प्राइम 6250डीए ब्लूटूथ साउंडबार 17,999 रुपये में, जो बेहतरीन होम एंटरटेनमेंट के लिए दमदार और सिनेमाई ऑडियो देते हैं
  • गेमिंग एक्सेसरीज़: बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले पेरिफेरल्स के साथ अपने गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाएं, जैसे एंट ईस्पोर्ट्स डायमंडबैक 55 स्मार्टचॉइस वायरलेस गेमिंग माउस 1,999 रुपये में, एचपी जीके400वाई मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड 1,599 रुपये में और रेज़र बाराकुडा एक्स 2022 स्मार्टचॉइस वायरलेस गेमिंग हेडसेट 9,596 रुपये में
  • पीसी एक्सेसरीज़: प्रीमियम पेरिफेरल्स के साथ अपनी प्रोडक्टिविटी और गेमिंग के अनुभव को अपग्रेड करें, जैसे लॉजिटेक एमएक्स मास्टर 4, एर्गोनोमिक वायरलेस माउस और सस्पेंशन हेडबैंड के साथ आने वाले लॉजिटेक जी 733 लाइटस्पीड ओवर ईयर वायरलेस हेडसेट 12,995 रुपये में

इस जुलाई, अमेज़न प्राइम डे भारत में अपने दसवें संस्करण के लिए वापस आ रहा है। प्राइम मेंबर्स बेहतरीन डील्स, बड़ी बचत, रोमांचक नए लॉन्चेस, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और बहुत कुछ की उम्मीद कर सकते हैं।

एआई के साथ स्मार्ट शॉपिंग
Amazon.in के एआई-संचालित टूल्स खरीदारी यात्रा के हर चरण में स्मार्टचॉइस के कॉम्प्लीमेंट हैं। ग्राहक अमेज़न के एआई शॉपिंग असिस्टेंट रूफस के माध्यम से प्रोडक्ट से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और सुझाव पा सकते हैं; विजुअली सर्च करने और प्रोडक्ट्स खोजने के लिए लेंस एआई का उपयोग कर सकते हैं; ग्राहकों के रिव्यू को तुरंत समझने के लिए एआई-जनरेटेड रिव्यू समरी पढ़ सकते हैं; और अपनी खरीदारी का सही समय तय करने के लिए प्राइस हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। एक्सपर्ट-क्यूरेटेड स्मार्टचॉइस सुझावों के साथ मिलकर, ये टूल्स इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग को तेज़, आसान और अधिक भरोसेमंद बनाते हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read