
पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स – नए शोज़, विस्तारित युनिवर्स और देश भर में ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन्स के ज़रिए 2026 को बनाएंगे बच्चों के लिए सबसे बड़ा एंटरटेनमेन्ट सीज़न
देखें कियन एंड किकी का प्रोमो कार्टून नेटवर्क पर तथा संपत चंपत का प्रोगो पोगो पर
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डब्ल्यूबीडी) भारतीय बच्चों के मनोरंजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए 2026 की गर्मियों के लिए लेकर आए हैं समर फीस्टा, जो कंपनी की सबसे बड़ी स्थानीय कंटेंट पहल है। साथ ही इसके दो मशहूर एवं प्रमुख ब्राण्ड्स- पोगो और कार्टून नेटवर्क पर भारत में बने दो ओरिजिनल आईपी भी लॉन्च किए गए हैं। तीन किड्स एंटरटेनमेन्ट चैनलों पर 200 से अधिक नए एपिसोड्स के साथ यह पहल भारत की अपनी रचनात्मक प्रतिभा और ओरिजिनल आईपी के विकास में निवेश के द्वारा अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नए आईपी एवं 2026 स्लेट के लॉन्च की घोषणा करते हुए श्री अभिषेक, हैड ऑफ फैक्चुअल एंटरटेनमेन्ट, लाईफस्टाइल एंड किड्स- साउथ एशिया, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी ने कहा, ‘‘वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हम सिर्फ शो नहीं बनाते- बल्कि हम दुनिया का निर्माण करते हें। पोगो पर संपत चंपत तथा कार्टून नेटवर्क पर कियन एंड किकी के साथ हम फ्रैंचाइज़ आधार पर ओरिजिनल भारतीय आईपी में निवेश कर रहे हैं। हमारे हर किरदार और हर कहानी को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि यह टेलीविजन और सीमाओं के दायरे से कहीं आगे जाए। यह गर्मी कार्यक्रम हमारे प्रशंसकों के लिए पूरे साल का ट्रेलर होगी- क्योंकि हम देश में विकसित प्रतिभा एवं रचनात्मकता के साथ किड्स कंटेंट को नया आयाम दे रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया के लिए डिज़ाइन किया गया है।’’
दो नई दुनियाएं, एक यादगार गर्मी
इस सीज़न में सबसे खास हैं नए ओरिजिनल आईपी का लॉन्च जिसका उद्देश्य विविधता लाना और स्वदेशी कंटेंट का पोर्टफोलियो तैयार करना है।
पोगो पर शुरू हो रहा शो ‘संपत चंपत’, ‘लोटपोट कॉमिक्स’ के मशहूर पन्नों से भारत की सबसे आकर्षक कॉमिक जोड़ी में से एक को नए अंदाज़ में स्क्रीन पर पेश करता है। यह नया शो पोगो के फ़ैन्स को संपत और चंपत की दुनिया की सैर कराता है। इन दोनों आकर्षक चोरों के बारे में पढ़ते हुए भारतीय बच्चों की कई पीढ़ियाँ बड़ी हुई हैं। अब इन्हें एक रंगीन एनिमेटेड दुनिया में जीवंत किया गया है, जो शरारतों और छोटे शहर के अपनेपन की भावना से भरी है और हर बच्चे को यह याद दिलाती है कि असल में बच्चा होने के क्या मायने हैं।
कार्टून नेटवर्क पर, कियन एंड किकी- 2026 के लिए ब्राण्ड का सबसे महत्वपूर्ण आईपी लॉन्च है। कोस्मोस माया और फेबल स्पिनर्स स्टुडियो के साथ साझेदारी में बनी अपनी तरह की पहली यह सीरीज़ जादूगरों के एक परिवार पर आधारित है- यह कल्पना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी की कहानियों और कॉमेडी का ऐसा संयोजन है, जिसे भाई-बहन के सच्चे रिश्ते के नज़रिए से दिखाया गया है। ‘कियन एंड किकी’ उन सभी पहलुओं को दर्शाते हैं जिनके लिए कार्टून नेटवर्क को हमेशा से जाना जाता रहा है- दिल को छू लेने वाले किरदार, मन को सुकून देने वाली कहानियाँ और एक ऐसी भावना जो सीमाओं से परे है। भारतीय रचनात्मकता और प्रतिभा से उत्पन्न और दुनिया भर में लोगों से जुड़ने के लिए डिज़ाइन की गई यह सीरीज़, कार्टून नेटवर्क की सर्वश्रेष्ठ पेशकशों के जैसी ही है- पूरी तरह से भारतीय, और निश्चित रूप से दुनिया भर से जुड़ने वाली।
ये नए ओरिजिनल्स डिस्कवरी+ पर भी स्ट्रीम होंगे।
इस अवसर पर साई अभिषेक ने आगे कहा, “पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स, ये सभी अपने आप में एक अलग दुनिया हैं, लेकिन साथ मिलकर ये एक ही मिशन पूरा करते हैं – बच्चों को ऐसा ज़बरदस्त मनोरंजन देना जिसका वे आनंद उठा सकें और जिसके साथ वे खूब मस्ती कर सकें।”
पोगो पर युनिवर्स का विस्तार, कार्टून नेटवर्क पर कॉमेडी-फर्स्ट ब्लॉक

इन गर्मियों में जिस तरह डब्ल्यूबीडी किड्स पोर्टफोलियो अपनी पसंदीदा फ्रैंचाइज़ को विकसित कर रहा है, उससे एक बुनियादी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार पोगो पर चैनल के दो सबसे मशहूर किरदार- छोटा भीम और लिटल सिंघम – एक एनिमे प्रेरित साझा दुनिया में आ रहे हैं। वे एक साथ मिलकर नए एडवेंचर करेंगे। इसके अलावा प्रशंसको के पसंदीदा नए शो जैसे ओमी नंबर 1 और जय जगन्नाथ भी दर्शकों को लुभाना जारी रखेंगे। इन गर्मियों में छोटा भीम के 18वें जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा- जिसमें छोटा भीम के टेेलीफीचर और 3 मई से पहली बार ‘ओरिजिन ऑफ भीम बिग पिक्चर’ स्पेशल्स भी दिखाए जाएंगे।
कार्टून नेटवर्क पर कॉमेडी पर आधारित प्रोग्रामिंग सोच और सीएन का बूम बैम कॉमेडी जैम अब आकर्षण का केन्द्र बन गया है, जिसकी शुरुआत कियन एंड किकी के लॉन्च टीन टाइटन्स गो! एंड बैटव्हील्स के नए सीज़न, और एक बदलते कॉमेडी ब्लॉक के साथ हो रही है। इस ब्लॉक में भारतीय दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार की गई नई इंटरनेशनल हिट फ्रैंचाइज़ियाँ जैसे बेबी लेमिंग्स, द वीज़ी फैमिली और मैका एंड रॉनी शामिल हैं, जिन्हें हर तीन महीने में नया रूप दिया जाता है ताकि हँसी-मज़ाक का सिलसिला जारी रहे।
पूरी गर्मियों में डिस्कवरी किड्स अपनी स्वदेशी शोज़ के साथ नॉनस्टॉप बदमाशी, नॉनस्टॉप बवाल जारी रखेगा- इसमें दर्शकों के पसंदीदा शो टिट्टो का नया सीज़न और मिस्टरबीन की शरारतें शामिल हैं।
कैंपेन- मैस्कोट और समर मैडनैस – के साथ दर्शकों को लुभाना है जारी
गर्मियों में दर्शकों के लिए मनोरंजन टीवी स्क्रीन तक ही सीमित नहीं है। डब्ल्यूबीडी इंडिया किड्स नेटवर्क इस सीज़न तीन प्रमुख कैंपेन्स भी ला रहा है- पोगो के धुरंधर, सीएन बूम बैम कॉमेडी जैम और डिस्कवरी किड्स नॉनस्टॉप बदमाशी, नॉनस्टॉप बवाल। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, सूरत, पुणे, विशाखापटनम, हैदराबाद सहित 14 बड़े शहरों के मॉल्स में खास एक्टिविटीज़ आयोजित की जा रही हैं। 20 से अधिक मॉल्स और भारत के सबसे बड़े ट्रैम्पोलिन पार्क- बाउंस (मुंबई, बैंगलुरु और गुरुग्राम में) में होने वाली ये गतिविधियां बच्चों को उनके पसंदीदा किरदारों- छोटा भीम, लिटिल सिंघम, टॉम एंड जैरी आदि के करीब लाएंगी। उनहें इन किरदारों के लाइव मैस्कॉट से मिलने का मौका भी मिलेगा।
इतना ही नहीं! लिटल सिंघम और छोटा भीम के मैस्कॉट्स सोशल मीडिया क्रिएटर्स बन रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। दर्शक पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए एनर्जी से भरपूर सोशल एक्टीवेशन्स में हिस्सा ले सकते हैं। इस तरह उन्हें न सिर्फ स्क्रीन पर देखकर बल्कि खुद भी एक्टिविटीज़ में शामिल होकर भरपूर मस्ती करने का मौका मिलेगा।
सीज़न में नई एनर्जी
इस समर कैंपेन के लिए मार्केटिंग और ब्राण्ड पार्टनरशिप पर भी ध्यान दिया गया है, इसमें तीनों चौनलों पर ऑन-एयर, ऑन-ग्राउंड और डिजिटल एक्टिवेशन में को-ब्रांडेड स्पॉन्सर इंटीग्रेशन को शामिल किया गया है। साथ ही, छोटा भीम भी अपना जन्मदिन मनाएएगा, अपने प्रशंसकों को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज़ देगा, और एक डिजिटल लड्डू केक के ज़रिए उन्हें भीम की एक विशाल डिजिटल मूर्ति बनाने में शामिल होने का आमंत्रण देगा।
तो इन गर्मियों को यादगार बनाइए पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स के साथ! अधिक जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर लॉग ऑन करें और फॉलो करें #PogoKeDhurandhar, #boombamcomedyjam,#nonstopbadmaashinonstopbawaal

