Homeगुजरातशैलेश चतुर्वेदी ने नियोपोलिस ब्राण्ड्स के लिए जुटाई रु 90 करोड़ की...

शैलेश चतुर्वेदी ने नियोपोलिस ब्राण्ड्स के लिए जुटाई रु 90 करोड़ की राशि, भारत में ग्लोबल फैशन के विकास के अगले चरण को बढ़ावा देने के लिए तैयार

भारत | 12 मई 2026 | फैशन रीटेल उद्योग के दिग्गज शैलेश चतुर्वेदी ने आज अपने नए उद्यम नियोपोलिस ब्राण्ड्स प्रा. लिमिटेड के लॉन्च की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने जाने-माने निवेशकों से रु 90 करोड़ की राशि जुटाई है। नियोपोलिस ने ऐसे ग्लोबल ब्राण्ड्स के साथ साझेदारी की योजना बनाई है, जो अपने घरेलू मार्केट में लीडर हैं तथा भारतीय बाज़ार में भी ऐसी ही मजबूत स्थिति बनाने की क्षमता रखते हैं।

रु 90 करोड़ की शुरूआती फंडिंग का इंतज़ाम प्रतिष्ठित वेल्थ क्रिएटर्स से किया गया है। इनमें जाने-माने निवेशक जैसे एल्केमी कैपिटल के लशित संघवी एवं आशीष कचोलिया तथा स्टैªटेजिक पार्टनर्स जैसे ब्रांडिक्स श्री लंका एवं मणिपाल टेक्नोलॉजीज़ शामिल हैं। नियोपोलिस टीम अपने डोमेन के कुछ अनुभवी विशेषज्ञों को एक साथ लेकर आई है, जो इससे पहले शैलेश के साथ काम कर चुके हैं। इनमें सीएफओ अंकुश टिबरेवाल और उनके पिछले कार्यकाल की भरोसेमंद टीमें शामिल हैं, जो काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में मदद करेंगी।

लॉन्च के अवसर पर नियोपोलिस ब्राण्ड्स के संस्थापक शैलेश चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मुनाफ़ा कमाने के लिए बिज़नेस का पैमाना बढ़ाना बेहद ज़रूरी है। मैं कुछ बड़े ब्राण्ड्स बनाना चाहता हूं, जिनमें से हरेक के भारत में कम से कम 100 स्टोर हो, उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार ई-कॉमर्स में उनका बड़ा योगदान हो तथा कम से कम 40-50 शहरों में डिस्ट्रीब्यूशन हो। साथ ही मुझे बेहद खुशी हो रही है कि नियोपोलिस की इस नई यात्रा को सहयोग प्रदान करने के लिए जाने-माने निवेशकों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।’’

अपने निवेश के बारे में बात करते हुए लकी इन्वेस्टमेन्ट्स मैनेजर्स के आशीष कचोलिया ने कहा, ‘‘महिलाओं के फैशन एवं एक्सेसरीज़ की बात करें तो यह क्षेत्र लगातार तेज़ी से विकसित हो रहा है, इसमें विकास की ढेरों संभावनाएं हैं। उपभोक्ताओं की ज़बरदस्त मांग के बावजूद संगठित पैमाना सीमित है। नियोपोलिस का केन्द्रित दृष्टिकोण और उद्योग जगत में विशेषज्ञता इसे कैटेगरी में अग्रणी ब्राण्ड्स के निर्माण के लिए मजबूती से स्थापित करती है।’’

एल्केमी कैपिटल के लशित संघवी ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि किस तरह एक बड़ी पब्लिक लिस्टेड कंपनी शैलेश के नेतृत्व में फिर से खड़ी हुई। ग्लोबल ब्राण्ड्स को मुनाफ़े के साथ बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने में उनका 3 दशक से अधिक अनुभव नियोपोलिस ब्राण्ड्स की क्षमता में हमारे भरोसे को और मजबूत बनाता है।’’

बढ़ती डिस्पोज़ेबल आय, प्रीमियमीकरण और फैशन के बढ़ते रुझान के बीच भारत का प्रीमियम फैशन एवं लाईफस्टाइल सेगमेन्ट तेज़ी से विकसित हो रहा है। एक्सेसरीज़, हैण्डबैग जैसी कैटेगरीज़ अभी भी संगठित नहीं हैं। एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन रु 7000 करोड़ के संगठित सेगमेन्ट के साथ यह मार्केट कुल रु 20,000 करोड़ का है। ऐसे में इस सेगमेन्ट में विकास की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय समझ, डोमेन विशेषज्ञता और प्रोडक्ट्स पर फोकस के साथ नियोपोलिस ब्राण्ड्स ने इस बढ़ते क्षेत्र में मार्केट लीडर बनने का लक्ष्य रखा है।

इस जुटाई गई राशि का उपयोग संगठन के विकास, कार्यशील पूंजी, ब्राण्ड्स में निवेश, आपूर्ति श्रृंखला एवं स्टोर्स तथा डिजिटल क्षमता के निर्माण में किया जाएगा। इससे कंपनी विकास के पथ पर तेज़ी से बढ़ सकेगी, पैमाना बढ़ाने के लिए ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करते हुए नए चैनलों एवं मार्केट्स में विस्तार कर सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read