
गुजरात, अहमदाबाद 08 मई 2025: बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (NSE: BAHETI), एल्यूमीनियम रीसाइक्लिंग और एल्यूमीनियम एलॉय और डी-ऑक्स एलॉय के उत्पादन के जुड़ी एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त छमाही और पूरे वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें आय और शुद्ध लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त छमाही अवधि के लिए 26,716.10 लाख रुपए आय दर्ज की है। जो गत वर्ष यही समयावधि में 22,265.92 लाख थी। यानी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार आय में 20 फीसदी वृद्ध दर्ज की गई है। । शुद्ध लाभ 158.7% बढ़कर 1,098.93 लाख हुआ है, जो गत वर्ष की 424.77 लाख रुपए था। उत्कृष्ट परिणाम कंपनी की मजबूत परिचालन दक्षता और बढ़ती मांग को दर्शाते हैं।
31 मार्च, 2025 को समाप्त पूरे वित्तीय वर्ष के लिए, बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज ने 52,453.87 की आय दर्ज की थी, जो गत वर्ष की आय 42,945 लाख से 22.1% अधिक है। पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 150% बढ़कर 1,800.98 लाख रुपए हुआ, जो एक साल पहले 720.08 लाख रुपए था। यह आंकड़े सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
परिणामों को लेकर बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर यश शाह ने कहा कि “दूसरी छमाही और पूरे वित्तीय वर्ष में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हमारे व्यवसाय की स्थिति स्थापकता और भारत में पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ रीसाइक्लिंग प्रथाओं की बढ़ती मान्यता को दर्शाता है। हम परिचालन उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं और सर्कुलर अर्थव्यवस्था में योगदान करने में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं।”
बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज भारत में स्क्रैप प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में अग्रणी है और इसकी उपस्थिति 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। कंपनी जापान, कनाडा, अमेरिका, चीन, हांगकांग, यूएई, ताइवान आदि के ग्राहकों को भी सेवाएं प्रदान करती है। इसकी निरंतर वित्तीय वृद्धि एल्यूमीनियम रीसाइक्लिंग सेगमेंट में एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।
सोमवार को बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के शेयर 621 रुपए पर बंद हुए थे, जो पहले 619.20 बंद दाम से 0.29% अधिक है। शेयर 628.85 रुपए पर खुले और दिन में 77 लाख से अधिक के कारोबार के साथ 649.90 रुपए के 52 सप्ताह का नया उच्चतम स्तर 649.90 रुपए को छुआ। कंपनी का मार्केट कैप 643.89 करोड़ रुपए रहा था।

