Homeगुजरातयह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

नंदप्रयाग, उत्तराखंड 09 मई 2025: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं रामकथा वाचक मोरारी बापू ने भारत द्वारा पाकिस्तान और वहां स्थित आतंकी ठिकानों पर चलाए जा रहे सैन्य अभियानों को लेकर कहा है कि यह कार्य विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है, न कि किसी देश या व्यक्ति के विरुद्ध।

उत्तराखंड के नंदप्रयाग में चल रही अपनी रामकथा के दौरान शुक्रवार को मोरारी बापू ने कहा, “हिंदुस्तान आजकल अनुष्ठान कर रहा है, विश्व कल्याण के लिए। यह किसी व्यक्ति या देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध है। जब आतंकवाद समाप्त होगा, तब संसार चैन की सांस ले सकेगा, आनंद की सांस लेगा।”

बापू ने आगे कहा, “यह कोई हमला नहीं है, यह विश्व कल्याण का एक प्रयोग है। यह समस्त प्राणियों के हित, सुख और प्रेम के लिए किया गया है — सर्वभूत हिताय, सर्वभूत सुखाय, सर्वभूत प्रीताय।”

उन्होंने कहा कि आज देशभर में उत्साह, गौरव, देशभक्ति, प्रेम और आस्था की भावना जाग्रत है। यह भाव भारत की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक है।

बापू ने दो दिन पहले भी कहा था कि आतंकवाद के विरुद्ध उठाए गए कदम समयोचित और परिस्थितियों के अनुरूप हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read