
राष्ट्रीय | 14 नवंबर 2025 –– भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ रही एयरलाइन अकासाएयर ने पहली बार बाल दिवस विशेष मील देने का ऐलान किया है। यह मील एयरलाइन की इन-फ्लाइट डाइनिंग सेवा कैफ़ेअकासा द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
बाल यात्रियों की चंचलता और कल्पनाशीलता को समझते हुए और इससे प्रेरणा लेकर यह खास मील तैयार किया है, जो सभी आयु वर्ग के यात्रियों को लुभाएगा। इस मील में वेज क्वेसाडिलास के साथ सिनामन रोल, चॉकलेट मार्शमैलो डैज़र्ट और अपनी पसंद का पेय पदार्थ शामिल हैं। यह मील संपूर्ण अकासा एयर नेटवर्क में 1-30 नवंबर 2025 के मध्य उपलब्ध होगा। इसे अकासा एयर की वेबसाइट (www.akasaair.com) और मोबाइल ऐप पर प्री-बुक भी किया जा सकता है।
रोमांच के साथ स्वाद का मिश्रण कराते हुए, कैफ़े अकासा का बाल दिवस विशेष मील बचपन की मासूमियत, खुशी और उत्सुकता का जश्न मनाता है, साथ ही यात्रियों को अपने अंदर के बालपन को स्मरण करने और अकासा एयर से सफर करते हुए उस खुशी को जीने का मौका देता है।
अगस्त 2022 में परिचालन शुरू करने के बाद से, अकासा एयर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए भोजन विकल्पों की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है जो विभिन्न उत्सवों से जुड़ी क्षेत्रीय विशेषताओं को दर्शाते हैं। मकर संक्रांति से लेकर वैलेंटाइन डे, होली, ईद, मदर्स डे, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मानसून सीजन, नवरोज, ओनम, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली, बाल दिवस और क्रिसमस तक, कैफ़े अकासा उत्सव के भोजन के साथ उड़ान के अनुभव को और बेहतर बनाता रहता है। एयरलाइन अपने नियमित मेनू में उन यात्रियों के लिए केक का प्री-सिलेक्शन भी देती जो अपने प्रियजनों का जन्मदिन आसमान में मनाना चाहते हैं।
कैफ़े अकासा के बार-बार अपडेट किए जाने वाले मेनू को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन, स्नैक्स और ताज़ा पेय पदार्थों को शामिल करने के लिए सोच-समझकर तैयार किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आहार और व्यंजनों संबंधी प्राथमिकताओं की लंबी फेहरिस्त को पूरा करने के लिए कुछ न कुछ ज़रूर हो। मेनू में 45 से ज़्यादा भोजन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें फ़्यूज़न मील, क्षेत्रीय ट्विस्ट वाले ऐपेटाइज़र और स्वादिष्ट मिठाइयाँ शामिल हैं, जिन्हें पूरे भारत के प्रतिष्ठित शेफ़ द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया है।
कैफ़े अकासा के बारे में
कैफ़े अकासा भारतीय एयरलाइन अकासा एयर की ऑन-बोर्ड मील सेवा है, जो आसमान में कभी ना देखे गए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों का आनंद दिलाती है। कैफ़े अकासा आज के आधुनिक यात्रियों की पसंद से मेनू और भोजन विकल्प डिज़ाइन करती है। इसकी प्रस्तुतियों में स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाए गए विकल्प हैं, पूरे दिन भोजन की सुविधा है, स्वादिष्ट व्यंजनों और वैश्विक स्वादों के साथ-साथ सूझबूझ के साथ तैयार भोजन विकल्प हैं। यह हर स्वाद के हिसाब से स्वादिष्ट भोजन, स्नैक्स, ड्रिंक्स और रेडी-टू-ईट विकल्पों का मिश्रण प्रदान करती है। मेनू में हल्के भोजन और लोकल पसंदीदा व्यंजनों सहित विकल्पों की बड़ी सूची उपलब्ध है। अकासा एयर अपने यात्रियों के लिए रूटीन मेनू में केक भी उपलब्ध करवाता है, ताकि उड़ान के दौरान खास मौकों का जश्न मनाया जा सके।
अकासा के साथ अनुभव
अकासा एयर की प्रकृति सहानुभूति वाली और व्यक्तित्व युवा है, यहाँ की कार्य संस्कृति कर्मचारियों के अनुकूल है, ग्राहक-सेवा की भावना केंद्र में है और तकनीक-आधारित दृष्टिकोण है। इन सभी की बदौलत यह लाखों ग्राहकों की पसंदीदा एयरलाइन बन गई है। इसके एकदम नये बेड़े में यात्रियों को पर्याप्त लेगरूम मिलता है और ज्यादातार एयरक्राफ्ट में यूएसबी पोर्ट भी उपलब्ध हैं। कैफ़े अकासा, यह एयरलाइन की ऑनबोर्ड मील सेवा है, जो स्वास्थ्य के अनुकूल और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाती है। पेट्स ऑन अकासा इस सेवा के ज़रिये ग्राहक अपने पेट्स को केबिन में साथ ले जा सकते हैं या उनके वजन के आधार पर उन्हें कार्गो में ले जाने की सहूलत ले सकते हैं। अकासा एयर अकासा गेटअर्ली, सीट एंड मील डील, एक्स्ट्रा सीट और अकासा हॉलिडेज़ जैसे 25 से अधिक सहायक उत्पाद उपलब्ध करवाता है, जो इसके बेमिसाल ग्राहक सेवा के वादे को पूरा करते हैं। अपने ग्राहकों के केबिन अनुभव को और भी बढ़िया बनाने के लिए अकासा ने स्काईस्कोर बाई अकासा, स्काईलाइट्स और क्वाइटफ़्लाइट्स जैसी कई इंडस्ट्री-फर्स्ट सेवाएं शुरू की हैं। अकासा एयर ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि में सुरक्षा निर्देश कार्ड और ऑनबोर्ड मेनू कार्ड भी देने शुरू किए हैं।
सबसे किफायती किराये में उड़ान भरने के लिए अभी गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से अकासा एयर ऐप डाउनलोड करें!
++++++++++

