
- आइशर स्काईलाइन प्रो ई इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस और स्टारलाइन 2050 ई मैक्सीकैब ने इंटरसिटी यात्रा और क्षेत्रीय पर्यटन के लिए आधुनिक एवं टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों की भारतीय बस यात्रियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- ऑपरेटरों को ऐसे मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराता है, जो उद्योग के सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप अपटाइम, बेहतर यात्री आराम और उन्नत परिचालन दक्षता प्रदान करते हैं।
- भारत सरकार के समावेशी और विकसित भारत (विकसित भारत 2047) के विज़न के अनुरूप समाधान, जो सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल घरेलू पर्यटन एवं यात्रा को बढ़ावा देते हैं।
गांधीनगर | 09 जुलाई 2026 — वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) की बिजनेस यूनिट आइशर ट्रक्स एंड बसेस ने आज प्रवास 5.0 (PRAWAAS 5.0) में आइशर स्काईलाइन प्रो ई इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस और स्टारलाइन 2050 ई मैक्सी कैब का प्रदर्शन किया। इन उत्पादों के माध्यम से कंपनी ने इंटरसिटी यात्रा और क्षेत्रीय पर्यटन के लिए आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ मोबिलिटी समाधान प्रदान करते हुए भारतीय बस यात्रियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
स्कूल, स्टाफ, सिटी, इंटरसिटी और पर्यटन जैसे विभिन्न उपयोगों के लिए उद्योग के सबसे व्यापक बस पोर्टफोलियो में से एक के साथ, आइशर ट्रक्स एंड बसेस भारत के तेजी से विविध होते यात्री परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र की बदलती आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। सार्वजनिक परिवहन, कर्मचारियों के आवागमन, प्रीमियम पर्यटन और लंबी दूरी की इंटरसिटी यात्रा जैसी विविध जरूरतों को पूरा करने वाले ऑपरेटरों को ऐसे उद्देश्य-विशिष्ट वाहनों की आवश्यकता है, जो अधिकतम अपटाइम, कम परिचालन लागत, बेहतर यात्री सुविधा और उन्नत सुरक्षा सुनिश्चित करें।कनेक्टेड तकनीकों और देशव्यापी सर्विस नेटवर्क से समर्थित आइशर के एप्लिकेशन-विशिष्ट मोबिलिटी समाधान भारत के तेजी से आधुनिक हो रहे बस उद्योग के परिवर्तन को गति दे रहे हैं। साथ ही, ये समाधान प्रवास 5.0 की थीम “सुरक्षित, स्मार्ट और सतत सार्वजनिक परिवहन की ओर” के अनुरूप देश के युवा और अधिक जागरूक यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाओं को भी पूरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर एस. एस. गिल ने कहा, “भारत का बस उद्योग परिवर्तन के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां ऑपरेटर ऐसे मोबिलिटी समाधानों की तलाश में हैं, जो परिचालन दक्षता, बेहतर लाभप्रदता, सतत विकास और उत्कृष्ट यात्री अनुभव का संतुलित संयोजन प्रदान करें। आइशर बसेस में हम उद्देश्य-विशिष्ट समाधानों के माध्यम से यात्री परिवहन के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो परिवहन की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। प्रवास 5.0 में प्रदर्शित हमारे उत्पाद सुरक्षित, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं, जो ऑपरेटरों और यात्रियों—दोनों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करते हैं।”
वीई कमर्शियल व्हीकल्स के बस डिवीजन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सुरेश चेट्टियार ने कहा, “स्काईलाइन प्रो ई इंटरसिटी यह साबित करती है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब इंटरसिटी परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि स्टारलाइन 2050 ई मैक्सीकैब प्रीमियम पर्यटन और समूह यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विकसित की गई है। ये दोनों उत्पाद उन्नत प्रौद्योगिकी, परिचालन दक्षता और बेहतर यात्री सुविधा का समन्वय करते हुए भारत के तेजी से बदलते परिवहन परिदृश्य के अनुरूप मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
आइशर स्काईलाइन प्रो ई 12-मीटर इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस शहरी परिवहन से आगे बढ़ते हुए इंटरसिटी यात्रा के क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का सहज विस्तार करती है। इंटरसिटी यात्री परिवहन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यह बस पर्याप्त ड्राइविंग रेंज, भरोसेमंद प्रदर्शन, 100 प्रतिशत कनेक्टेड व्हीकल तकनीक और आइशर के अपटाइम इकोसिस्टम से लैस है, जिससे व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य और टिकाऊ परिचालन सुनिश्चित होता है।कम ऊर्जा और रखरखाव लागत, कनेक्टेड डायग्नोस्टिक्स तथा अधिक अपटाइम जैसी विशेषताएं ऑपरेटरों को वाहन के पूरे जीवनचक्र में बेहतर लाभप्रदता हासिल करने में मदद करती हैं। साथ ही, यह बस उद्योग के स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल मोबिलिटी की दिशा में बढ़ते बदलाव को भी गति प्रदान करती है।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित यह कोच शून्य-उत्सर्जन (ज़ीरो-एमिशन) मोबिलिटी के साथ उत्कृष्ट यात्रा अनुभव प्रदान करता है। इसमें 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता के साथ एक सह-चालक और एक चालक (44+CD+D कॉन्फ़िगरेशन) के लिए भी व्यवस्था है।लंबी दूरी की यात्राओं को ध्यान में रखते हुए वाहन में एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई प्रीमियम सीटें दी गई हैं, जो पूरे सफर के दौरान यात्रियों को उच्च स्तर का आराम प्रदान करती हैं। अंतिम पंक्ति में भी पुश-बैक सीटों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी बेहतर आराम मिलता है, जबकि परंपरागत रूप से यह सीटें कम पसंद की जाती रही हैं।यात्रियों के प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक सीट पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एम्बिएंट लाइटिंग, फुटरेस्ट, फोल्डेबल फूड ट्रे तथा मैगज़ीन होल्डर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनती है।
वाहन का आधुनिक केबिन डिज़ाइन, प्रीमियम एबीएस इंटीरियर और आकर्षक डैशबोर्ड न केवल इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मजबूती और टिकाऊपन भी सुनिश्चित करते हैं।मनोरंजन और यात्रियों की बेहतर सहभागिता के लिए कोच में दो 24-इंच एलईडी टेलीविजन लगाए गए हैं। वहीं, माय आइशर कनेक्टेड व्हीकल सॉल्यूशंस के माध्यम से वाहन की कनेक्टिविटी और फ्लीट इंटेलिजेंस को सक्षम बनाया गया है, जिससे वाहन की रियल-टाइम निगरानी और परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं।यह इलेक्ट्रिक बस व्यावहारिक उपयोगिता के मामले में भी अपनी श्रेणी में अग्रणी है। इसमें 5 घन मीटर से अधिक सामान रखने की क्षमता उपलब्ध है, जिसमें विशाल हैट रैक और पीछे का बड़ा लगेज कंपार्टमेंट (डिक्की) शामिल है। यही विशेषताएं इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं।
इस वाहन के डिज़ाइन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। बेहतर दृश्यता और आसान संचालन के लिए इसमें एडवांस्ड 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है। प्रतिकूल मौसम के दौरान चालक को सतर्क करने के लिए जलभराव (वॉटर-लेवल सबमर्ज्ड) चेतावनी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, वाहन में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक से युक्त मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है।विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए इस इलेक्ट्रिक बस में वॉटर-इन्ग्रेस प्रोटेक्शन के साथ डुअल-पोर्ट फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिससे सुरक्षित और भरोसेमंद चार्जिंग सुनिश्चित होती है।
आइशर 2050 ई मैक्सीकैब तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय पर्यटन (रीजनल टूरिज्म) क्षेत्र के लिए विशेष रूप से तैयार एक आधुनिक मोबिलिटी समाधान के रूप में कंपनी के पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है।शक्तिशाली 4-सिलेंडर इंजन और 3,300 मिमी के विस्तारित व्हीलबेस से लैस यह वाहन बेहतर यात्री सुविधा, दमदार प्रदर्शन, उन्नत ईंधन दक्षता तकनीकों और कम परिचालन लागत का संतुलित संयोजन प्रदान करता है, जिससे ऑपरेटरों की उत्पादकता अधिकतम होती है।100 प्रतिशत कनेक्टेड व्हीकल के रूप में, माय आइशर (MyEicher) प्लेटफॉर्म और आइशर के अपटाइम इकोसिस्टम से समर्थित यह वाहन सक्रिय (प्रोएक्टिव) वाहन निगरानी और बेहतर परिचालन दक्षता सुनिश्चित करता है।
यात्रियों की जरूरतों को केंद्र में रखकर डिज़ाइन की गई आइशर सुपरमैक्स 2050 ई में 11+1+D कॉन्फ़िगरेशन के तहत आरामदायक पुश-बैक सीटें, बेहतर एनवीएच (शोर, कंपन और कठोरता) स्तर तथा यात्रियों की सुविधा के लिए कई उपयोगी फीचर दिए गए हैं, जो प्रीमियम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।सुरक्षा के लिहाज से वाहन में 3-पॉइंट सीट बेल्ट, कोलैप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम और डिस्क ब्रेक जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, पिछले एक्सल पर लगाया गया एंटी-रोल बार बेहतर स्थिरता प्रदान करता है। पर्याप्त लगेज स्पेस के साथ ये सभी विशेषताएं सुपरमैक्स 2050 ई को राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण पहाड़ी मार्गों पर पर्यटन संचालन के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं।
प्रवास 5.0 में स्काईलाइन प्रो ई इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस और 2050 ई मैक्सीकैब का प्रदर्शन कर आइशर ट्रक्स एंड बसेस ने अपने यात्री परिवहन पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। साथ ही, कंपनी ने आधुनिक युग के ऐसे मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, जो सतत विकास, सुरक्षा, यात्री सुविधा और परिचालन दक्षता का प्रभावी संयोजन प्रस्तुत करते हुए भारत के बस उद्योग के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

