Homeगुजरातगोदरेज प्रोफेशनल ने राजकोट में 100 से अधिक हेयरस्टाइलिस्टों को नए सररियल...

गोदरेज प्रोफेशनल ने राजकोट में 100 से अधिक हेयरस्टाइलिस्टों को नए सररियल कलेक्शन के साथ दी विशेष ट्रेनिंग

गुजरात, राजकोट 17 जून 2025: गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के प्रोफेशनल हेयर ब्रांड गोदरेज प्रोफेशनल ने अपने नए हेयर कलर कलेक्शन “द सररियल कलेक्शन” और आधुनिक स्ट्रेटनिंग तकनीक “स्ट्रेट स्मूथ” को लॉन्च किया, जो अब राजकोट और समूचे गुजरात के प्रमुख सैलून में उपलब्ध है।

इस अवसर पर गोदरेज प्रोफेशनल ने एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक सैलूनिस्ट्स और स्टाइलिस्ट्स ने भाग लिया। गोदरेज प्रोफेशनल के शिक्षा और तकनीकी राजदूतों – यियानी त्सापातोरी, क्रिएटिव डायरेक्टर; शैलेश मूल्या, नेशनल टेक्निकल हेड और नजीब-उर-रहमान, गोदरेज प्रोफेशनल के तकनीकी राजदूत के नेतृत्व में, इस कार्यक्रम में सैलून पेशेवरों को उन्नत रंग तकनीकों में प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए गहन प्रशिक्षण सत्र शामिल थे, जिसमें सररियल कलेक्शन पर विशेष ध्यान दिया गया।

गोदरेज़ प्रोफेशनल के बिजनेस हेड अभिनव ग्रांधी ने कहा, “गोदरेज ने दशकों से भारत के हेयर कलर मार्केट में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस विशेषज्ञता के आधार पर, हमने कुछ साल पहले गोदरेज प्रोफेशनल के साथ पेशेवर हेयर केयर में कदम रखा, जिसका स्पष्ट उद्देश्य हेयरस्टाइलिस्टों को सशक्त बनाना और सैलून को नवाचार और रचनात्मकता के केंद्र में बदलना है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज के समय में हेयरस्टाइलिस्ट्स सैलून के असली इन्फ्लुएंसर्स बन चुके हैं। उनके कौशल का सीधा असर ग्राहकों को मिलने वाली सेवा की गुणवत्ता और उनकी संतुष्टि पर पड़ता है। इसी वजह से, पिछले कुछ वर्षों में गोदरेज प्रोफेशनल ने भारतभर में हजारों सैलूनों को ट्रेनिंग दी है और डोर-टू-डोर एजुकेशन के माध्यम से अगली पीढ़ी के हेयरस्टाइलिंग टैलेंट को निखारने का कार्य किया है। 2025 एक साहसिक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसमें गोदरेज प्रोफेशनल अपने ट्रेनिंग और स्किलिंग प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहा है। हमारा लक्ष्य है 11 शहरों में 3,000 से अधिक सैलूनों को जोड़ना। इसके एक हिस्से के रूप में, हमने हेयरस्टाइलिस्टों के लिए राजकोट में प्रशिक्षण और हेयर शो का आयोजन किया है। स्टाइलिस्टों को सफल होने के लिए आवश्यक उपकरणों और तकनीकों से लैस करके, हम उन्हें भारत में हेयरस्टाइलिंग के भविष्य को आकार देने में मदद कर रहे हैं।”

‘सररियल कलेक्शन’ भारत की पहली ऐसी हेयर कलर रेंज है जो दुनिया की सबसे अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती से प्रेरित है। इसे गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूल्या, क्रिएटिव डायरेक्टर यियानी त्सापातोरी, और टेक्निकल एम्बेसडर नजीब-उर-रहमान द्वारा सह-निर्मित किया गया है। यह इनोवेटिव रेंज चार विशिष्ट लुक्स के माध्यम से प्रकृति के रंगों को जीवंत करती है: मॉफी मार्वेल – गीज़ा के पिरामिड से प्रेरित मोचा और कॉफी टोन, टैंगरीन ड्रीम (एंटीलोप कैन्यन के तांबे-सोने के रंग), रोज़लेट ब्लिस (सेरानिया डी हॉर्नोकल से गुलाब और बैंगनी), और मूनलिट मिस्ट (चांदनी रातों के सिल्वर-ऐश टोन)। प्रत्येक लुक को डायमेंशन और कलर प्ले टेक्नोलॉजीज़ का समर्थन प्राप्त है। डायमेंशन अमोनिया-फ्री हेयर कलर में पेप्टाइड्स और पोषक तेलों का संयोजन होता है, जो बालों को स्वस्थ दिखने वाला, लंबे समय तक टिकने वाला रंग प्रदान करता है। वहीं, कलर प्ले रेंज में हाइड्रोलाइज़्ड केराटिन और हायाल्यूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल हैं, जो बालों की मरम्मत, मजबूती और गहराई से नमी बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध हैं।

गोदरेज प्रोफेशनल के क्रिएटिव डायरेक्टर यियानी त्सापातोरी ने कहा, “भारतीय सैलून उद्योग की प्रगति के लिए कौशल विकास महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन उभरते और अनुभवी दोनों तरह के स्टाइलिस्टों को अपने हुनर ​​को निखारने और अपने क्षितिज का विस्तार करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करते हैं। राजकोट में हमने जो उत्साह देखा वह अविश्वसनीय था। मुझे विश्वास है कि गोदरेज प्रोफेशनल नवाचार और शिक्षा के माध्यम से रुझानों को प्रेरित करना और उद्योग को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।”

गोदरेज प्रोफेशनल ने ‘स्ट्रेट स्मूद’ भी लॉन्च किया, जो एक आधुनिक हेयर स्ट्रेटनिंग सॉल्यूशन है। यह घुंघराले और फ्रिज़ी बालों को बदलकर उन्हें स्लिक, शाइनी और हाइड्रेटेड बना देता है। यह फाइबर रीबॉन्डिंग टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, इसमें सिल्क अमीनो एसिड्स होते हैं जो बालों को हाइड्रेशन और फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं, जबकि हायाल्यूरोनिक एसिड नमी को लॉक करता है और फ्रिज़ को कम करता है। इसका परिणाम होता है – स्मूद, मैनेजेबल बाल जिनमें परफेक्ट सैलून फिनिश होती है।

गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड, शैलेश मूल्या ने कहा, “हमारा फोकस वास्तविक और व्यावहारिक सीख पर है। ‘सररियल कलेक्शन’ और ‘स्ट्रेट स्मूद’ जैसे लॉन्च के साथ हम हेयरस्टाइलिंग में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। हर एक सत्र भारतीय सैलून को और अधिक क्रिएटिव, प्रतिस्पर्धी और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक कदम है।”

इस पर आगे बात करते हुए, गोदरेज प्रोफेशनल के टेक्निकल एंबेसडर नजीब-उर-रहमान ने कहा,राजकोट र में इस इवेंट को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। यह साफ़ दिखता है कि सैलून प्रोफेशनल्स सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य उनकी इस यात्रा में सहयोग करना है, ऐसे एजुकेशन और तकनीकों के माध्यम से जो सैलून सेवाओं का स्तर और ऊंचा करें।”

‘सररियल कलेक्शन’ और ‘स्ट्रेट स्मूद’ अब राजकोट और गुजरात के प्रमुख सैलून में उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read