
INA Solar और S.C Exact Equipment Co. Ltd. के बीच 3 गीगावाट टर्नकी सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग लाइन हेतु समझौता
गुजरात, अहमदाबाद 17 जून 2025: INA Solar ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए S.C Exact Equipment Co. Ltd. के साथ 3 गीगावाट की टर्नकी सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग लाइन के लिए LOI पर हस्ताक्षर किए हैं। जो देश में सोलर सेल निर्माण को एक नई दिशा देगा।
INA Solar के चेयरमैन श्री मनीष गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास जैन ने जानकारी दी कि कंपनी की स्थापना वर्ष 2017 में मात्र 80 मेगावाट पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता के साथ हुई थी। जुलाई 2025 तक कंपनी 4 गीगावाट मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग की प्रभावशाली उपलब्धि हासिल कर लेगी। यही नहीं, कंपनी ने 2027 तक 8 गीगावाट पीवी मॉड्यूल, 3 गीगावाट सोलर सेल, और 54,000 MTA एल्युमिनियम फ्रेम उत्पादन क्षमता का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। निरंतर प्रगति और गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर INA Solar आज भारत के शीर्ष 10 सोलर पैनल निर्माताओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
INA Solar TOPCon, मोनोफेशियल एवं बाइफेशियल जैसे अत्याधुनिक सोलर पैनलों की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं, जो नवाचार और श्रेष्ठ गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। हमारी अत्याधुनिक निर्माण इकाइयाँ AI और रोबोटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित हैं, जिससे हर पैनल में उच्चतम स्तर की सटीकता, उत्पादकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है।
INA Solar का उद्देश्य भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। कंपनी ने स्पष्ट किया,
“हम ‘मेक-इन-इंडिया’ के विज़न को एक नए स्तर तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2030 तक निर्धारित 500 गीगावाट ग्रीन एनर्जी के लक्ष्य में INA Solar एक अहम भूमिका निभा रही है।

