
नई दिल्ली | 18 अगस्त 2026 | अपनी खास डिज़ाइन फिलॉसफी का विस्तार करते हुए, POVA ने आज भारत में POVA 8 Pro 5G लॉन्च करने की घोषणा की। यह फ़ोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो ऐसे डिवाइसेज़ से ऊब चुके हैं जो भीड़ में आसानी से घुल-मिल जाते हैं। यह स्मार्टफोन ‘ डिलीट नॉर्मल ’ सोच को नए लेवल पर ले जाता है— इसे इस तरह इंजीनियर किया गया है कि यह जहां भी हो, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे।
कूल और आकर्षक एस्थेटिक के साथ POVA के सिग्नेचर ट्राएंगल कैमरा लेआउट को बरकरार रखते हुए, रियर पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है—यह एक डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन है, जिसे केवल सजावट के बजाय उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बैटरी स्टेटस, टाइमर और नोटिफिकेशन की तुरंत अपडेट देता है। साथ ही, इसमें स्मार्ट कॉलर ID फीचर भी है, जो कॉल रिसीव करने से पहले ही संभवित स्पैम कॉल की पहचान कर चेतावनी देता है। फोन को स्क्रीन नीचे करके रखने पर यह आसानी से डेस्क क्लॉक में बदल जाता है।
लॉन्च के अवसर पर TECNO Mobile India के CEO श्री अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “अगर हम ईमानदारी से कहें, तो स्मार्टफोन अब बोरिंग हो गए हैं— साल-दर-साल हम सभी लगभग एक जैसे ग्लास स्लैब लेकर घूम रहे हैं। हमने POVA 8 Pro को इसलिए तैयार किया क्योंकि हमारा मानना है कि यूज़र्स को सुरक्षित और मामूली अपग्रेड से कहीं बेहतर के हकदार हैं।”
इसका डिज़ाइन इतना बोल्ड है कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, साथ ही इसमें ऐसे व्यावहारिक AI फीचर्स दिए गए हैं, जो वास्तव में रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं। हम एक और ‘गुड इनफ’ डिवाइस नहीं बनाना चाहते थे; हमने ऐसा स्मार्टफोन तैयार किया है, जो लोगों को एक बार फिर अपने फोन को लेकर उत्साहित होने की वजह दे।”
आंखों के लिए आरामदायक स्क्रीन
चाहे आप दोपहर की तेज धूप में हों या रात के अंधेरे में कुछ पढ़ रहे हों, 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले को आरामदायक विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है। तेज रोशनी में बेहतरीन विजिबिलिटी और रात में आंखों के लिए आरामदायक डिमिंग के साथ, यह हाई-एंड डिस्प्ले क्वालिटी को आपके रोजमर्रा के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस तक पहुंचाता है।
कैमरे को अपना काम करने दें
50MP Sony LYTIA 700C OIS सेंसर वाला यह कैमरा सेटअप हाई-कॉन्ट्रास्ट या कम रोशनी में भी बैलेंस्ड और स्थिर शॉट्स कैप्चर करता है। इसमें बड़े सीन को कवर करने के लिए 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। स्मार्ट सॉफ्टवेयर मुश्किल एडिटिंग का काम भी आसान बना देता है। AI ऑटो ज़ूम की मदद से सब्जेक्ट को ऑटो-फ्रेम करता है, 3D Photo तस्वीरों में डेप्थ इफेक्ट जोड़ता है, जबकि मोशन ट्रेल मूवमेंट को ट्रैक करता है।
AI जो कॉल याद रखे, ताकि आपको याद न रखना पड़े
बिज़नेस ओनर्स, सेल्स लीडर्स और रोज़ाना 100 से अधिक कॉल्स अटेंड करनेवाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया यह सेगमेंट का भारत का पहला AI असिस्टेंट है (सोर्स: Techarc, जुलाई 2026)। यह रेगुलर या WhatsApp कॉल को अंग्रेज़ी, हिंदी, बंगाली और मराठी भाषाओं में रिकॉर्ड, ट्रांसक्राइब और समरी कर सकता है। यह बातचीत को अपने आप एक्शन योग्य To-Do में बदलता है, शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स को ऑर्गनाइज़ करता है और कॉल के उद्देश्य व पेमेंट स्टेटस के आधार पर कॉन्टैक्ट्स को प्राथमिकता देता है– जिससे किसी थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद लिए बिना, कॉल के बाद जल्दबाजी में नोट्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कीमत और उपलब्धता
POVA 8 Pro 5G की बिक्री 21 अगस्त 2026 से फ़्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। ग्राहकों को 18 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी, जिसमें EMI ₹2,777 प्रति माह से शुरू होगी। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹46,999 हो जाएगी।
== समाप्त ==

