
बेंगलुरु | 21 अगस्त 2025 –लेक्सस इंडिया ने अपनी बहुप्रशंसित NX एसयूवी में नए सुधारों की घोषणा की है, जिससे भारत में अपने गेस्ट को अत्याधुनिक इनोवेशन, बेहतरीन परफॉर्मेंस और बेमिसाल आराम प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और पुख्ता किया है। ये सुधार लेक्सस की इस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं कि वह मेहमानों की जरूरतों को पहले से भांपकर उन्हें असाधारण मोबिलिटी अनुभव प्रदान करता है।
लेक्सस NX, जो पहले से ही लक्ज़री मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में एक पसंदीदा विकल्प रही है, अब सुरक्षा और आराम दोनों ही पहलुओं में अपग्रेड की गई है। इसमें 20.26* किमी/लीटर की बेहतर माइलेज क्षमता और E20 कम्प्लायंस शामिल है, जिससे यह भारतीय बाज़ार की सबसे उन्नत और बेहतरीन एसयूवी में अपनी मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करती है।
नई NX में कई ऐसे सुधार शामिल किए गए हैं, जो वाहन की लक्ज़री और कार्यक्षमता को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार किए गए हैं:
- बेहतर शांति और केबिन कंफर्ट – पीछे केबिन में और अधिक शांति सुनिश्चित करने के लिए नॉइज़-इंसुलेशन फेल्ट मटेरियल जोड़े गए हैं, जिससे लेक्सस के सिग्नेचर शांत और सुकूनभरे इन-केबिन अनुभव को और मजबूती मिलती है।
- स्वच्छ व स्वास्थ्यकर इनडोर एयर क्वालिटी – एसी एयर फ़िल्टर को विशेष सामग्री के साथ अपग्रेड किया गया है ताकि केबिन के भीतर अधिक स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। क्लीन-एयर साइड पर फ़ैब्रिक को मोटा किया गया है, जिससे छोटे कण भी फ़िल्टर हो सकें और हवा अधिक स्वच्छ बने। इसके अलावा, केबिन के भीतर एयर कंट्रोल को और बेहतर बनाया गया है ताकि ऊर्जा की बचत हो सके और ईंधन दक्षता में सुधार हो।
- बेहतर ड्राइव कंट्रोल – हाइब्रिड सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड अपहिल असिस्ट कंट्रोल ड्राइविंग के दौरान सड़क की ढलान के अनुसार वाहन की एक्सेलेरेशन और डीसलेरेशन फ़ोर्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह एक आरामदायक, स्मूथ और रेस्पॉन्सिव ड्राइव सुनिश्चित करता है, जिससे विभिन्न प्रकार के इलाकों में एक अधिक आत्मविश्वासपूर्ण ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
- एक्सटीरियर कलर अपडेट्स – दो नए बाहरी रंग विकल्प पेश किए गए हैं: रेडियंट रेड, जो NX Exquisite, Luxury और F-Sport में उपलब्ध होगा, और व्हाइट नोवा, जो NX Exquisite, Luxury और Overtrail ग्रेड के लिए उपलब्ध होगा।
इन सुधारों पर टिप्पणी करते हुए लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट, श्री हिकारू इकेउची ने कहा, “नई NX के लॉन्च के साथ, हमें भारतीय बाज़ार के लिए लग्ज़री और परिष्कार के स्तर को और ऊंचा करने की खुशी है। यह नई NX हर यात्रा को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है, जो बेमिसाल स्टाइल, आराम और इनोवेशन का मेल प्रस्तुत करती है। हमें गर्व है कि हम अपने सम्मानित मेहमानों को यह असाधारण अनुभव प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनकी हर ड्राइव भारत में लेक्सस का उत्सव बन जाएगी। नई NX हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को और मज़बूत करेगी, और मेहमानों को लेक्सस लक्ज़री रेंज में एक बेहतरीन और बहुआयामी विकल्प प्रदान करेगी।”
ये सुधार लेक्सस इंडिया की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, जिसके तहत वह अपने एसयूवी पोर्टफोलियो में इनोवेशन प्रस्तुत करता आ रहा है। जैसे-जैसे भारतीय लक्ज़री कार खरीदार विकसित हो रहे हैं, NX लगातार प्रदर्शन, स्थिरता और आराम का एक संतुलित मेल प्रदान करती है, जिससे यह शहरी जीवनशैली और रोमांचक यात्राओं, दोनों के लिए प्रासंगिक बनी रहती है।
लेक्सस एसयूवी भारत में लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। जनवरी से जुलाई 2025 के बीच RX और LX मॉडलों की संयुक्त बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 45% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसने इस अवधि के दौरान ब्रांड की कुल बिक्री में 31% योगदान दिया। नई NX का लॉन्च लेक्सस की एसयूवी लाइनअप को और मज़बूत बनाता है, जो भारतीय खरीदारों के बीच लग्ज़री एसयूवी की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
नई NX 350h की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। मेहमान अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी गेस्ट एक्सपीरियंस सेंटर पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक लेक्सस इंडिया वेबसाइट www.lexusindia.co.in, Facebook: @LexusIndia और Instagram: @lexus_india पर लॉग इन करें।
2017 में भारत में अपनी शुरुआत के बाद से लेक्सस ने जापानी दर्शन ओमोतेनाशी को अपनाया है, जिसमें हर कार्य गहरी सम्मान भावना और मेहमानों की देखभाल को दर्शाता है। इसी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने के लिए लेक्सस इंडिया ने 1 जून 2024 से भारत में बेचे जाने वाले सभी नए लेक्सस मॉडलों पर 8 साल/1,60,000 किमी वाहन वारंटी^ की घोषणा की है, जो लक्ज़री कार इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल है। इसके अलावा, लेक्सस इंडिया ने हाल ही में सहज और अनूठा लेक्सस लक्ज़री केयर सर्विस पैकेज पेश किया है, जिसमें कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर विकल्प शामिल हैं। ये पैकेज 3 साल/60,000 किमी, 5 साल/1,00,000 किमी, या 8 साल/1,60,000 किमी की अवधि में उपलब्ध हैं। यह सर्विस पैकेज मेहमानों को अनेक सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे उनका अनुभव और भी आनंददायक बनता है।

