
गुजरात, अहमदाबाद | 08 दिसंबर 2025 — कल रात गोवा के अरपोरा क्षेत्र स्थित एक नाइट क्लब में हुए विस्फोट में प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 लोगों की मृत्यु हुई है। बताया गया है कि क्लब के रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना हुई। मरनेवालों में अधिकांश क्लब के कर्मचारी थे।
आध्यात्मिक गुरु एवं कथाकार पूज्य मोरारी बापू ने इस दुखद घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने प्रत्येक दिवंगत व्यक्ति के लिए परिजनों को 15-15 हज़ार रुपये की सहायता राशि अर्पित की है। कुल 3,75,000 रुपये की यह सहायता राशि मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता द्वारा गोवा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई जाएगी।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
===========

