Homeगुजरातमोरारी बापू की राजस्थान सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, परिजनों को...

मोरारी बापू की राजस्थान सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता

अहमदाबाद, गुजरात | 02 जुलाई 2026 | प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व हरिद्वार से इंदौर जा रही एक बस राजस्थान के दौसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बुधवार तड़के लगभग 2:30 बजे बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

प्रख्यात आध्यात्मिक संत पूज्य मोरारी बापू ने इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए ₹15,000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कुल ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की सहायता राशि रामकथा के श्रद्धालुओं के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

पूज्य मोरारी बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read