
कुछ दिन पहले राजस्थान के जैसलमेर के पास एक बस में आग लग गई थी, और प्राप्त जानकारी के अनुसार उस घटना में 20 लोग ज़िंदा जल गए थे। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लगी थी। प्राप्त विवरण के अनुसार, बस में लगभग 50 यात्री सफर कर रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि 20 यात्रियों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई।
पूज्य मोरारीबापू ने इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूज्य बापू ने ‘हनुमंतसंवदेना’ के रूप में रु.3,00,000 (तीन लाख रुपये) की तत्काल सहायता राशि प्रदान की है, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। यह वित्तीय सेवा मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता श्री वरुण मोदी द्वारा की गई है। पूज्य मोरारीबापू ने सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है।

