Homeगुजरातएमएस धोनी बने एको के निवेशक और ब्रांड एंबेसडर, स्मार्ट बीमा पर...

एमएस धोनी बने एको के निवेशक और ब्रांड एंबेसडर, स्मार्ट बीमा पर जताया भरोसा

राष्‍ट्रीय | 30 जुलाई 2025टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती बीमा कंपनी एको से जुड़ गए हैं। उन्होंने एको में निवेश करने के साथ ही ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभानी शुरू कर दी है। यह साझेदारी दोनों की उस सोच पर आधारित है जो बीमा को हर व्यक्ति के लिए आसान और भरोसेमंद बनाना चाहती है। 

धोनी ने अपनी फैमिली फर्म मिडाज़ डील्स प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए एको में रणनीतिक निवेश किया है। यह निर्णय इस बात को दर्शाता है कि धोनी को एको के उद्देश्‍य में दृढ़ आस्‍था है – एक ऐसा बीमा अनुभव जो सरल हो, आसानी से समझ में आए और आधुनिक भारत के लोगों के लिए सुलभ हो। 

साझेदारी पर बात करते हुए एम.एस. धोनी ने कहा, “एक ऑटोमोबाइल प्रेमी होने के नाते मुझे हमेशा लगा कि बीमा को बेवजह जटिल बना दिया गया है। एको ने इस उलझन को सुलझाया है। उनकी टेक-फर्स्ट और ग्राहक-केंद्रित सोच वैसी ही है जैसी आज का नया भारत चाहता है। मुझे खुशी है कि मैं एक ऐसे ब्रांड से जुड़ रहा हूं जो भरोसे और बदलाव पर काम कर रहा है।” 

एको की शुरुआत इस उद्देश्य से हुई थी कि बीमा के अनुभव से सभी झंझटों को खत्म किया जा सके। आज एको 7 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है और हर साल 20 लाख से अधिक क्लेम प्रोसेस करता है – मोटर, हेल्थ और ट्रैवल बीमा क्षेत्रों में। तकनीक और डेटा के साथ-साथ इंसानी समझ के संतुलन से एको बीमा को पहले से कहीं ज्यादा आसान और भरोसेमंद बना रहा है। 

एको के संस्थापक वरुण दुआ ने कहा, “धोनी के साथ यह साझेदारी सिर्फ ब्रांड का नहीं, बल्कि सोच का मेल है। वह उन मूल्यों का प्रतीक हैं जिन पर एको की नींव टिकी है – ग्राहक सर्वोपरि, सरलता और बिना झिझक नवाचार। वह भरोसे, अनुशासन और शांत रहते हुए खेल को फिर से परिभाषित करने की काबिलियत का प्रतीक हैं। उनके जुड़ने से हमारा मिशन और मजबूत हुआ है – भारत में बीमा को सरल, समझने योग्य और लोगों का पसंदीदा बनाना।” 

भारत में टेस्ला की पसंदीदा बीमा कंपनी बनने से लेकर अब एमएस धोनी जैसे भरोसेमंद चेहरे को साथ लेने तक – एको आज साहसी फैसलों, साझा विश्वास और दीर्घकालिक भरोसे के साथ एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read