Homeगुजरातशैफलर इंडिया ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘सोशल इनोवेटर फेलोशिप...

शैफलर इंडिया ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘सोशल इनोवेटर फेलोशिप प्रोग्राम’ के चौथे संस्करण की शुरुआत की

पुणे | 31 जुलाई 2025मोशन टेक्नोलॉजी कंपनी शैफलर इंडिया ने अपने प्रमुख कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम HOPE के तहत ‘सोशल इनोवेटर फेलोशिप प्रोग्राम’ के चौथे संस्करण की घोषणा की है। यह दूरदर्शी पहल भारत के प्रतिभाशाली युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज व पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों के टिकाऊ और प्रभावशाली समाधान विकसित करने में मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। HOPE कार्यक्रम के अंतर्गत शैफलर इंडिया हेल्थकेयर, कौशल विकास, विरासत और पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस प्रतिष्ठित फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 10 इनोवेटर्स को 1.75 लाख रूपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उन्हें 24 सप्ताह के एक गहन हाइब्रिड मेंटरशिप प्रोग्राम का लाभ मिलेगा, जिसे IIMA वेंचर्स द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को उनके विचारों को निखारने और व्यवहार में लाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, संसाधन और व्यावसायिक कौशल उपलब्ध कराएगा। फंडिंग और मेंटरशिप के अलावा, चयनित नवप्रवर्तकों को शैफलर इंडिया के नवाचार नेटवर्क और इकोसिस्टम पार्टनर्स से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा, जिससे सहयोग, विकास और व्यापक प्रभाव की संभावनाएं बढ़ेंगी।

यह कार्यक्रम व्यक्तिगत आवेदकों, समूहों, संस्थानों, तथा लाभकारी और गैर-लाभकारी संगठनों को आवेदन के लिए आमंत्रित करता है, जो भारत में पर्यावरणीय स्थिरता, अक्षय ऊर्जा, कार्बन न्यूट्रलिटी, सर्कुलर इकोनॉमी, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और सामाजिक क्षेत्र में तकनीक के इस्तेमाल जैसे ज्वलंत मुद्दों पर काम कर रहे हैं। आवेदकों के पास एक कार्यशील प्रोटोटाइप, एक स्पष्ट लक्षित समुदाय या बाज़ार, और उस समाधान को बढ़ाने, टिकाऊ बनाने व व्यावसायिक रूप से अपनाने योग्य बनाने की योजना होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पात्र प्रतिभागियों – चाहे वे व्यक्ति हों या समूह – को एक निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। शैफलर इंडिया और इंडिया एक्सेलेरेटर के विशेषज्ञों की विशेषज्ञ जूरी टीम इन आवेदनों का मूल्यांकन टेलीफोनिक और वर्चुअल इंटरव्यू सहित कई चरणों में करेगी। अंत में, प्रतिभागियों को पिच प्रेज़ेंटेशन देना होगा।

इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए शैफलर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हर्ष कदम ने कहा, “शैफलर इंडिया में हम नवाचार और विकास में विश्वास रखते हैं, और लंबे समय से समावेशी व टिकाऊ कार्यक्रमों में निवेश कर रहे हैं। HOPE जैसे योजनाबद्ध प्रयासों के माध्यम से हमारा उद्देश्य ऐसे युवा नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करना है, जो समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के लिए तकनीक-आधारित समाधान तैयार कर रहे हैं। ये युवा अपने विशिष्ट दृष्टिकोण के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। शैफलर इन प्रयासों में सहायक और उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि हमारा मानना है कि नवाचार, समान और समावेशी विकास की एक मजबूत ताकत है।”

शैफलर इंडिया की एचआर और सीएसआर प्रमुख सुश्री शिबी मैथ्यू ने कहा, “हम अपने समुदायों की वास्तविक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि शैफलर इंडिया सोशल इनोवेटर फेलोशिप प्रोग्राम 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के युवा नवप्रवर्तकों की नई सोच और जुनून को समर्थन देना है। यह फेलोशिप उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं पर काम करने का सुनहरा अवसर देती है, ताकि वे अपने नवाचारों के ज़रिए ठोस बदलाव ला सकें। हमें उन प्रेरणादायक प्रतिभागियों की प्रतीक्षा है जो समाधानपरक सोच के साथ समुदायों को सशक्त बनाएंगे, सिस्टम को मज़बूत करेंगे और ज़िंदगियों पर सकारात्मक असर डालेंगे।”

HOPE के ज़रिए शैफलर इंडिया लगातार ऐसे रास्ते तलाश रहा है, जिनसे समाज को मजबूत और सशक्त बनाया जा सके। इस पहल के ज़रिए कंपनी का उद्देश्य ऐसे परिवर्तनकारी युवाओं की पहचान करना और उनकी क्षमताओं को निखारना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव को गति दे सकें।

आवेदन प्रक्रिया

पात्र उम्मीदवार 30 जुलाई 2025 से 30 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया निम्नानुसार है:

  1. कार्यक्रम की वेबसाइट पर जाकर ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  2. Buddy4Study पर लॉग इन करें या नया पंजीकरण करें।
    लिंक: https://www.buddy4study.com/page/schaeffler-india-social-innovator-fellowship-program-2025
  3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें:
    • प्रोजेक्ट का वीडियो
    • आइडिया पिच डेक (वैकल्पिक)
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
  4. सभी शर्तों को स्वीकार करें, आवेदन को जांचें और सबमिट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read