Homeगुजरातरेवॉल्ट मोटर्स ने लॉन्च की आरवीएक्स, अपनी अब तक की सबसे पावरफुल...

रेवॉल्ट मोटर्स ने लॉन्च की आरवीएक्स, अपनी अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाईक, रु 1.24 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध

5.3 kW की पीक पावर, 160 किलोमीटर की आईडीसी रेंज, नया बूस्ट मोड; आरवीएक्स हार्दिक पंड्या के साथ लेकर आई नया कैंपेन ‘इंडिया करेगा रेवॉल्ट’, अपने खास अंदाज़ में आगे बढ़ने वाली पीढ़ी का जश्न मनाया

नई दिल्ली | 02 जुलाई 2026 | भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक बाईक कंपनी और रतनइंडिया एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेवॉल्ट मोटर्स ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल और आधुनिक तकनीक वाली बाईक नई आरवीएक्स का लॉन्च किया है। इस बाईक को आज की पीढ़ी के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो परफोर्मेन्स एवं इंटेलीजेन्स के साथ-साथ व्यक्तिगत अनुभव की भी उम्मीद रखते हैं। आरवीएक्स रेवॉल्ट और भारत के तेज़ी से उभरते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी परिवेश के लिए एक नया अध्याय है।

यह बाईक सीमित अवधि के लिए रु 1.24 लाख (ऐप्लीकेबल पीएम ई-ड्राइव इन्सेन्टिव) की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है और देश भर में रेवॉल्ट के 200 से अधिक डीलरशिप्स के नेटवर्क के ज़रिए इसे बेचा जाएगा।

नई दिल्ली ईवी पॉलिसी और ऐप्लीकेबल इन्सेन्टिव के लागू होने के बाद से दिल्ली के ग्राहक रु 94,990 की एक्स-शोरूम कीमत पर इसे खरीद सकते हैं, ऐसे में यह देश की सबसे किफ़ायती बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाली इलेक्ट्रिक बाईकों में से एक होगी।

भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यात्रा अगले चरण में प्रवेश कर रही है, इस बीच राइडर ऐसे प्रोडक्ट्स की उम्मीद रखते हैं जो आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ राइड के रोमांच को बढ़ा दे, साथ ही अपनी अभिव्यक्ति का मौका भी दें। राइडरों की इसी नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए आरवीएक्स को डिज़ाइन किया गया है, जो शानदार परफोर्मेन्स, आधुनिक कनेक्टिविटी और रोज़मर्रा की व्यवहारिकता का एक आकर्षक पैकेज है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए श्रीमति अंजली रतन, चेयरपर्सन, रतनइंडिया एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत की नई पीढ़ी बेहद महत्वाकांक्षी, अभिव्यक्तिशील और भविष्य को लेकर आशावादी है। वे समस्याओं को हल करने के लिए आधुनिक तकनीक की उम्मीद रखते हैं, वे रोमांच, प्रेरणा और अपनी स्व-अभिव्यक्ति को महत्व देते हैं। आरवीएक्स इसी भावना पर आधारित है। यह भारतीय इंजीनियरिंग, इनोवेशन के साथ हमारी इस अवधारणा को दर्शाती है कि किस तरह मोबिलिटी का भविष्य सस्टेनेबल और रोमांचक हो सकता है।’’

परफोर्मेन्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई इलेक्ट्रिक बाईक के रूप में आरवीएक्स नई 4 kW मिड-ड्राइव पीएमएसएम मोटर से पावर्ड है तथा 5.3 kW  पीक आउटपुट और 230 Nm का टोर्क देती है। ऐसे में यह रेवॉल्ट मोटर्स द्वारा डिज़ाइन की गई अब तक की सबसे पावरफुल बाईक है। यह मात्र 3.9 सैकण्ड में 0 से 40 kmph की स्पीड ले लेती है और नए बूस्ट मोड में 90 kmph की स्पीड तक पहुंच जाती है।

आरवीएक्स 3.24 kWh की रिमुवेबल एनएमसी बैटरी के साथ आती है, जो एक बार चार्ज होने पर 160 किलोमीटर की आईडीसी रेंज देती है। अपने फास्ट चार्जर के साथ यह मात्र 80 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

राइडिंग की विभिन्न परिस्थितियों में राइडर का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इस बाईक में अपसाईड-डाउन फ्रंट फोर्क, रियर मोना-शॉकर और चार राइडिंग मोड्स- बूस्ट, स्पोर्ट्स, सिटी और इको हैं। यह 3.5 इंच आईपी 67 रेटेड पीएमवीए डिस्प्ले से युक्त डिजि-डैश, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, टेलीमेटिक्स, ज्यो-फेंसिंग, ओटीए अपडेट्स, कॉल एवं मैसेज नोटिफिकेशन, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट, इम्मोबिलाइज़र और व्हीकल लोकेटर के साथ आती है। ये सभी फीचर्स आरवीएक्स को रोज़मर्रा की राइड से लेकर वीकेंड राइड तक के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

पर्ल ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और एक्लिप्स रैड में उपलब्ध आरवीएक्स को उन राइडरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनके लिए मोबिलिटी उनकी महत्वाकांक्षा और अभिव्यक्ति का विस्तार है।

लॉन्च के अवसर पर रेवॉल्ट मोटर्स अपने ब्राण्ड अम्बेसडर और क्रिकेट आइकन हार्दिक पंड्या के साथ नया ब्राण्ड कैंपेन ‘इंडिया करेगा रेवॉल्ट’ भी लेकर आई है। यह कैंपेने उस पीढ़ी का जश्न मनाता है, जो आत्मविश्वास से भरपूर, महत्वाकांक्षी है और निडरता के साथ आगे बढ़ती है।

नई आरवीएक्स तथा रेवॉल्ट इलेक्ट्रिक बाईक की दुनिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट www.revoltmotors.com पर विज़िट करें या देश भर में अपनी नज़दीकी ऑथोराइज़्ड रेवॉल्ट डीलरशिप पर आरवीएक्स का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करें।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read