Homeगुजरातसिम्बायोसिस के एमबीए प्रोग्राम के लिए SNAP टेस्ट 2025 की एडमिशन विंडो...

सिम्बायोसिस के एमबीए प्रोग्राम के लिए SNAP टेस्ट 2025 की एडमिशन विंडो खुली

भारत में मैनेजमेन्ट की प्रीमियर शिक्षा के लिए गेटवे

पुणे, भारत | 07 अगस्त 2025: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूट (SNAP) टेस्ट 2025 के लिए ऐप्लीकेशन की आधिकारिक शुरूआत कर दी है। गौरतलब है कि यह एमबीए में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। पांच दशकों की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सिम्बायोसिस उन छात्रों के लिए टॉप चॉइस है जो विश्व स्तर पर प्रासंगिक, उद्योग जगत के अनुरूप और अकादमिक रूप से दृढ़ प्रबन्धन शिक्षा पाना चाहते हैं।

SNAP 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं पेमेंट विंडो की शुरूआत 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार को हुई, जो 20 नवम्बर 2025 (गुरूवार) तक खुली रहेगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन तीन तारीखों पर होगा, यानि उम्मीदवार तीन बार तक परीक्षा दे सकते हैं। इनमें से प्रवेश प्रक्रिया के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर को वैद्य माना जाएगा।

परीक्षा की तारीखें:
SNAP टेस्ट 01: 6 दिसम्बर 2025 (शनिवार)
SNAP टेस्ट 02: 14 दिसम्बर 2025 (रविवार)
SNAP टेस्ट 03: 20 दिसम्बर 2025 (शनिवार)
परिणामों की घोषणाः 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

SNAP 2025 का सचांलन देश के 79 शहरों में होगा। परीक्षा में बहु-विकल्पी (ऑब्जेक्टिव टाईप) सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक सवाल के जवाब में चार विकल्प होंगे। हर गलत जवाब के लिए 25 फीसदी नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के प्रत्येक प्रयास के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क रु 2250 होगा और प्रत्येक प्रोग्राम के लिए रु 1000 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

सलेक्शन की फाइनल प्रक्रिया (मेरिट लिस्टिंग) कम्पोज़िट स्कोर के आधार पर की जाएगी, जिसमें शामिल हैः
SNAP स्कोर (50 अंक)

ग्रुप एक्सरसाइज़ (10 अंक)
पर्सनल इंटरैक्शन (40 अंक)
कुलः 100 अंक

परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी/ राष्ट्रीय स्तर के संस्थान से बैचलर डिग्री होनी चाहिए (कम से कम 50 फीसदी अंक, एससी/एसटी के लिए 45 फीसदी अंक)। अगर विदेशी छात्र परीक्षा देना चाहते हैं तो उनके पास एसोसिएशन ऑफ इंडियन युनिवर्सिटीज़ (एआईयू) से समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर विशेष प्रोग्राम की एलिजिबिलिटी देख लें।

‘सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) विश्वस्तर पर सक्षम लीडर्स के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास आज के दौर में बिज़नेस में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी ज्ञान, कौशल एवं मूल्य हों। SNAP टेस्ट महत्वकांक्षी उम्मीदवारों को सिम्बायोसिस के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रीमियम मैनेजमेन्ट प्रोग्राम में एडमिशन पाने का मौका देता है।’ डॉ रामाकृष्णन रमन, वाईस चांसलर, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने कहा।

इस परीक्षा के ज़रिए छात्र इन संस्थानों में एमबीए प्रोग्रामों में एडमिशन पा सकते हैं: SIBM पुणे, SICSR, SIMC, SIIB, SCMHRD, SIMS, SIDTM, SCIT, SIOM, SIHS, SIBM बैंगलुरू, SSBF, SIBM हैदराबाद, SSSS, SIBM नागपुर, SIBM नोएडा और SSCANS

एडमिट कार्ड इन तारीखों पर उपलब्ध कराए जाएंगेः
SNAP 01: 28 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
SNAP 02: 8 दिसम्बर 2025 (सोमवार)
SNAP 03: 15 दिसम्बर 2025 (सोमवार)

ऑफिशियल कम्युनिकेशन के लिए विज़िट करें: info@snaptest.org / no-reply@snaptest.org
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) के पास यूजीसी से कैटेगरी-1 का स्टेटस तथा NAAC से A++ मान्यता है। युनिवर्सिटी को NIRF 2024 रैंकिंग में 31वें रैंक पर तथा ARIIA 2021 में 10वें रैंक पर रखा गया है। क्यूएस इंडिया रैंकिंग्स के अनुसार यह भारत की दूसरी सर्वश्रेष्ठ निजी युनिवर्सिटी है। इसके कैंपस पुणे, हैदराबाद, नागपुर, नासिक, नोएडा और बैंगलुरू में हैं।

SNAP 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू करने तथा सिम्बायोसिस के मैनेजमेन्ट प्रोग्रामों के बारे में जानने के लिए विज़िट करें: www.snaptest.org

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read