Homeउद्यमशीलतावाधवानी फाउंडेशन ने गुजरात में नए-नए समाधानों से तरक्‍की को बढ़ावा देने...

वाधवानी फाउंडेशन ने गुजरात में नए-नए समाधानों से तरक्‍की को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त और बिना इक्विटी वाले उद्यमिता कार्यक्रमों का विस्तार किया

⇒ वाधवानी फाउंडेशन की इनोवेशन डायलॉग सीरीज ने वडोदरा और अहमदाबाद में उद्योग के सभी दिग्‍गजों को एक साथ लाकर समावेशी उद्यमिता और एमएसएमई विकास को गति दी 
⇒ जीईएसआईए, TiE और अन्य भागीदारों के साथ साझेदारी में, फाउंडेशन गुजरात की नवाचार क्षमता को सामने लाने के लिए एक इकोसिस्‍टम दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है 

अहमदाबाद / वडोदरा | 06 अगस्त 2025: वाधवानी फाउंडेशन ने गुजरात में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रमुख कार्यक्रमों – इग्‍नाइट, लिफ्टऑफ और अब एक्सीलेरेट का विस्तार किया है। ये मुफ्त और बिना इक्विटी वाले कार्यक्रम स्‍टूडेंट्स, स्टार्टअप्स और ग्रोथ-स्‍टेज वाले एमएसएमई को व्यवसाय शुरू करने और उन्‍हें विकसित करने के लिए समर्थन और संसाधन प्रदान करते हैं।

जबकि इग्‍नाइट और लिफ्टऑफ पहले से ही चल रहे हैं, एक्सीलेरेट के लॉन्च के साथ गुजरात में 20 से अधिक उच्च-संभावना वाले, अपना दायरा बढ़ाने के लिए तैयार उद्यमों के लिए उच्च-स्तरीय समर्थन शुरू किया गया है। इस लॉन्च के साथ, फाउंडेशन ने अहमदाबाद में एक समर्पित क्षेत्रीय टीम स्थापित की है ताकि स्थानीय स्तर पर सहभागिता, व्यक्तिगत वेंचर सपोर्ट और स्थानीय हितधारकों के साथ महत्‍वपूर्ण सहयोग को सक्षम बनाया जा सके।

पिछले एक वर्ष में, वाधवानी फाउंडेशन ने:

  • इग्नाइट के माध्यम से 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों (जीटीयू, पारुल यूनिवर्सिटी, जीएलएस आदि) में 5,000 से अधिक छात्रों को सक्षम किया
  • लिफ्टऑफ के माध्यम से 150 से अधिक प्रारंभिक-चरण के उद्यमों और एमएसएमई का समर्थन किया
  • ओडीएवी, नरोदा और वटवा सहित गुजरात के प्रमुख शैक्षणिक, स्टार्टअप और औद्योगिक क्षेत्रों में मजबूत सहयोग शुरू किए

गुजरात के समृद्ध इकोसिस्‍टम का लाभ उठाना
गुजरात में पहले से ही स्टार्टअप्स, एमएसएमई, मजबूत औद्योगिक समूहों और बढ़ते शैक्षणिक व इनक्यूबेशन नेटवर्क का एक जीवंत आधार मौजूद है। फाउंडेशन का लक्ष्य इन संसाधनों को और बेहतर करना है, साथ ही उद्यमियों को समर्थन, क्षमता बढ़ाने और विशेषज्ञों व डिजिटल उपकरणों तक पहुंच प्रदान करके महत्वपूर्ण कमियों को पूरा करना है। इससे हर उत्साही उद्यमी या अपना दायरा बढ़ाने के लिए तैयार संस्थापक को सफल होने का असली मौका मिलेगा।

इनोवेशन डायलॉग सीरीज: बातचीत को कार्रवाई में बदलना
वडोदरा और अहमदाबाद में चार दिवसीय इनोवेशन डायलॉग सीरीज (5-8 अगस्त) के माध्यम से एक्सीलेरेट के विस्तार के बारे में बताया गया। विशिष्‍ट रूप से तैयार इन सहभागिताओं ने स्‍टूडेंट इनोवेटर्स, संस्थापकों, एमएसएमई लीडर्स, इनक्यूबेटर्स, उद्योग निकायों, अकादमिक और सरकार को एक साथ लाकर ऐसे मार्ग तैयार किए जिनसे नौकरियों और नवाचार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

सीपी गुरनानी, ग्लोबल बोर्ड मेंबर, वाधवानी फाउंडेशन और संस्थापक, एलॉनओएस ने कहा “गुजरात हमेशा से उद्यमिता का गढ़ रहा है। इन चर्चाओं के जरिए, हम छात्रों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और नीति निर्माताओं के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दे रहे हैं। वाधवानी फाउंडेशन में, हम उद्यमी हैं जो जटिल समस्याओं को हल करने के लिए परोपकार का इस्तेमाल करते हैं। हमारा मानना है कि बड़े पैमाने पर प्रभाव डालने की कुंजी है – नवाचार, मेंटरशिप और सभी के लिए डिजिटल उपकरणों की पहुंच।”

मीतुल पटेल, प्रेसिडेंट – उद्यमिता और सरकारी डिजिटल परिवर्तन, वाधवानी फाउंडेशन ने कहा, “वाधवानी फाउंडेशन में, हम डिजिटल प्लेटफॉर्म, एआई, साझेदारियों और स्थानीय समर्थन के जरिए भारत के महत्वाकांक्षी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायों को उनके विकास में सफल बनाने का काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आसान है- स्टार्टअप्स की सफलता की दर बढ़ाना और छोटे व्यवसायों को बड़ा करके देश को विकसित भारत की ओर ले जाना।”

प्रो. (डॉ.) धनेश पटेल, कुलपति, महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बरोदा ने कहा, “हमारे छात्र अब उद्यमशीलता के करियर में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वाधवानी फाउंडेशन के साथ इस चर्चा ने उन्हें प्रेरणा और दिशा दोनों दी है।”

इकोसिस्‍टम कार्रवाई में: इनोवेशन डायलॉग सीरीज की मुख्य विशेषताएं:

  • वडोदरा (5 अगस्त): एमएस यूनिवर्सिटी में TiE वडोदरा और वाधवानी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में छात्र उद्यमिता कार्यक्रम, इसके बाद उद्योग-अकादमिक-सरकार सहयोग पर एक निजी राउंडटेबल।
  • अहमदाबाद (6 अगस्त):

– फाउंडर्स फॉरवर्ड @ डेवएक्‍स– स्टार्टअप की दायरा बढ़ाने संबंधी चुनौतियों का समाधान

– एमएसएमई ग्रोथ डायलॉग @ एएमए – तकनीक अपनाने, स्किलिंग और प्रतिस्पर्धात्मकता की खोज

  • 8 अगस्त: सीरीज का समापन देवांग मेहता आईटी अवार्ड्स में होगा, जहां मीतुल पटेल गुजरात के अगली पीढ़ी के टेक लीडर्स को बतौर सम्‍मानित अतिथि संबोधित करेंगे।

साझेदारी है प्रमुख

वाधवानी फाउंडेशन जीईएसआईए आइटी एसोसिएशन, TiE अहमदाबाद और वडोदरा, जीसीसीआई, एएमए, आईआईएम-ए वेंचर्स और प्रमुख शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों के साथ सहयोग कर रहा है ताकि अपने कार्यक्रमों को गुजरात के उद्यमशील ताने-बाने में शामिल किया जा सके।

मौलिक भंसाली, प्रेसिडेंट, TiE वडोदरा और सीईओ, नेटवेब सॉफ्टवेयर ने कहा “वडोदरा का स्टार्टअप दृश्य तेजी से बढ़ रहा है, और वाधवानी फाउंडेशन के साथ यह संवाद इससे अधिक समय पर नहीं हो सकता था। यहां के संस्थापक मार्गदर्शन, नेटवर्क और शून्य-लागत संसाधनों के लिए उत्सुक हैं जो उनके उद्यमों को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।”

प्रणव पंड्या, मानद निदेशक, जीईएसआईए आइटी एसोसिएशन ने कहा, “जीईएसआईए में, हम ऐसे मंच बनाने को बहुत महत्व देते हैं जहां नवाचार, मेंटरशिप और नीति समर्थन एक साथ आते हैं। फाउंडेशन की पहल गुजरात के स्टार्टअप क्षेत्र में स्पष्टता और कार्रवाई को बढ़ावा देती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read