Homeइलेक्ट्रानिक्सवी-गार्ड ने लॉन्चू की एरिज़ो सीरीज़ – भारत का पहला ग्ला स...

वी-गार्ड ने लॉन्चू की एरिज़ो सीरीज़ – भारत का पहला ग्ला स फिनिश वाटर हीटर जोकि बाथरूम की खूबसूरती को बढ़ाएगा

नई दिल्ली | 25 जून 2026 | भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, वी-गार्ड ने आज एरिज़ो सीरीज़ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह भारत का पहला ग्लास-फिनिश वाटर हीटर है। खूबसूरती और शानदार परफॉर्मेंस को पसंद करने वाले मकान मालिकों के लिए डिज़ाइन की गई यह प्रीमियम स्टोरेज वाटर हीटर रेंज, एक बेहतरीन ग्लास-फिनिश लुक, इंटेलिजेंट टेम्परेचर इंडिकेशन और एडवांस हीटिंग टेक्नोलॉजी का एक अनोखा संयोजन है। यह आधुनिक बाथरूम के लिए एक साधारण उपकरण को भी एक स्टाइलिश डिज़ाइन स्टेटमेंट में बदल देता है।

आजकल भारतीय लोग अपने घरों को अंदर से सुंदर और सोच-समझकर सजाने पर ज़्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। अब बाथरूम भी उनके पर्सनल स्टाइल और आराम का एक हिस्सा बनते जा रहे हैं। लेकिन, वाटर हीटर डिज़ाइन के मामले में अब तक सिर्फ एक काम आने वाली मशीन ही बनकर रह गए थे।

इसी कमी को दूर करने के लिए एरिज़ो सीरीज़ – भारत का पहला ग्‍लास फिनिश वाटर हीटर शानदार लुक के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। यह पानी गर्म करने वाली इस साधारण मशीन को एक ऐसा स्टाइलिश लुक देता है, जो सचमुच ‘वर्थ अ फ्रेम’ (फ्रेम करवाने लायक) है।

आज के जमाने के बाथरूम के लिए बनाया गया

एरिज़ो सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रीमियम मिडनाइट ग्लास फैसिया है। यह एक स्क्रैच-रेसिस्टेंट मजबूत ब्लैक ग्लास पैनल है, जो बाथरूम की नमी वाले माहौल को झेलते हुए भी एक आधुनिक और शानदार लुक देता है।

इसके साथ ही, इसमें स्मार्ट लाइट इंडिकेटर दिया गया है, जो पानी के तापमान के हिसाब से अपना रंग बदलता है। इसके डिजिटल (डीजी) वेरिएंट्स इस अनुभव को और बेहतर बनाते हैं, क्योंकि इनमें ग्लास की सतह के नीचे एक फ्लश-एंबेडेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके कुछ चुनिंदा मॉडल्स में सुविधा के लिए रिमोट कंट्रोल भी मिलता है।

नतीजतन, यह एक ऐसा हाई-परफॉर्मेंस वाटर हीटर है जो ज़रूरत और आधुनिक डिज़ाइन दोनों का एक बेहतरीन मेल पेश करता है।

डिज़ाइन के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस

अपने प्रीमियम डिज़ाइन के अलावा, एरिज़ो सीरीज़ को आधुनिक घरों की ज़रूरतों के हिसाब से भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें कुशल ताप स्थानांतरण और लंबे समय तक चलने वाले भरोसे के लिए इन्कोलॉय 800 हीटिंग एलीमेंट दिया गया है। साथ ही, तेज़ी से पानी गर्म करने के लिए इसमें 2 kW का आउटपुट है। बिजली की बचत के लिए इस नए वाटर हीटर को 5-स्टार बीईई रेटिंग मिली है।

आज के घरों, खासकर ऊंची इमारतों के लिए बने इस वाटर हीटर में 8 बार प्रेशर रेटिंग दी गई है। इसकी मजबूती को बढ़ाने के लिए इसमें विट्रियस इनेमल कोटिंग वाला एमएस टैंक दिया गया है। सुरक्षा और सटीक तापमान के लिए इसमें एक कैपिलरी थर्मोस्टेट (72°C ±3°C) और थर्मल कट-आउट (95°C ±3°C) दिया गया है, जो सुरक्षित और सही तरीके से काम करना सुनिश्चित करते हैं।

इस लॉन्च के बारे में, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, मिथुन के. चित्तलीपल्ली ने कहा, “वी-गार्ड में हमारा मानना है कि असली इनोवेशन का मतलब सिर्फ नए फीचर्स जोड़ना नहीं है, इसकी शुरुआत यह समझने से होती है कि उपभोक्ताओं की जीवनशैली कैसे बदल रही है। चूंकि मकान मालिक अब बाथरूम सहित अपने रहने की जगहों के हर हिस्से पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं, इसलिए एरिज़ो सीरीज़ को आधुनिक खूबसूरती से मेल खाने और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।

इस लॉन्च के साथ, हमें भारत का पहला ग्लास फिनिश वाटर हीटर पेश करते हुए गर्व हो रहा है, जो इस कैटेगरी में अपनी तरह की पहली उपलब्धि है। प्रीमियम डिज़ाइन, आसान यूज़र इंटरैक्शन और भरोसेमंद हीटिंग टेक्नोलॉजी का यह मेल रोज़मर्रा के जीवन के अनुभवों को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

भरोसाऔरसुविधाकेलिएडिज़ाइनकियागया

एरिज़ो सीरीज़ लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस और रोज़मर्रा की सुविधा के लिए प्रीमियम लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स को जोड़ती है। इस रेंज में थर्मोस्टेट और थर्मल कट-आउट सिस्टम जैसे सुरक्षा इंतजाम दिए गए हैं। साथ ही, इंस्टॉलेशन सपोर्ट और फ्लेक्सी कनेक्शन पाइप ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के इसे इस्तेमाल करने का अनुभव देते हैं। पूरे भारत में वी-गार्ड के बड़े सर्विस नेटवर्क के सहयोग से, उपभोक्ता प्रोडक्ट को इस्‍तेमाल करने के दौरान भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और मानसिक शांति की उम्मीद कर सकते हैं।

वैरिएंट्स, क्षमता और उपलब्‍धता

एरिज़ो सीरीज़ एनालॉग और डिजिटल (डीजी) वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 10 लीटर, 15 लीटर और 25 लीटर की क्षमताओं में आती है। यह नई रेंज दो रंगों – ब्लैक और व्हाइट में पेश की गई है। इस रेंज के साथ ज़रूरी एक्सेसरीज़ भी मिलती हैं, जिनमें एक एमएफवी, एम8 फास्टनर सेट, वॉल-माउंटिंग ब्रैकेट और फ्लेक्सी कनेक्शन पाइप शामिल हैं। इसके साथ ही, आसान और बेहतर अनुभव के लिए इंस्टॉलेशन सपोर्ट भी दिया जाता है।

ग्राहकों को लंबे समय तक मानसिक शांति देने के लिए एरिज़ो सीरीज़ पर शानदार वारंटी दी जा रही है – प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी, हीटिंग एलीमेंट पर 3 साल की वारंटी और इनर टैंक पर 8 साल की वारंटी दी गई है। यह नई रेंज पूरे भारत में वी-गार्ड के अधिकृत डीलर नेटवर्क और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read