
- स्नैक-टाइम (दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे) में वड़ा पाव सबसे आगे रहा, हर शाम लगभग 157 ऑर्डर्स
- लेट नाइट (रात 12 बजे से 2 बजे) बिंजिंग लोकप्रिय हुई, ऑर्डर्स में साल-दर-साल 32.4% से अधिक वृद्धि
- वडोदरा जंक्शन पर फूड ऑन ट्रेन फीचर के जरिए ऑर्डर्स में 2025 में जबरदस्त 216% की बढ़ोतरी
वडोदरा | 23 जनवरी 2026 — वडोदरा का खाने के साथ रिश्ता सदियों पुराना है। इस “फूडी” शहर की भावना ने पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों से डिजिटल दौर तक, पारंपरिक नाश्ते और शाम के स्नैक्स से लेकर लेट नाइट इन्डल्जेन्स तक, बेहद सहजता से सफर तय किया है…
देखिए ‘हाउ इंडिया स्विगी’ड’ का वडोदरा एडिशन, जो शहर की बदलती खानपान आदतों की एक झलक और बीते साल का स्वादिष्ट रीकैप पेश करता है।
शहर की पसंदीदा डिशेज़
- शाकाहारी व्यंजनों ने ऑर्डर लिस्ट पर राज किया। वेज पिज़्ज़ा 1.64 लाख ऑर्डर्स के साथ शहर की सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनी। इसके बाद वेज बर्गर (1.55 लाख ऑर्डर्स) और चिकन बिरयानी (1.33 लाख ऑर्डर्स) रहे।
- डेज़र्ट्स में लोगों की पसंद क्लासिक स्वादों की ओर रही। गुलाब जामुन टॉप पर रहा, इसके बाद चॉकलेट केक, बूंदी लड्डू और काजू बर्फी रहे। वडोदरा ने काला जामुन, मूंग दाल हलवा, फ्रूट जलेबी और मोहनथाल को भी खूब पसंद किया, जो टॉप 10 डेज़र्ट्स में शामिल रहे।
- शहर की सुबह क्लासिक रही। नाश्ते में सबसे आगे समोसा रहा (हर सुबह लगभग 58 ऑर्डर्स), इसके बाद वेज डोसा और अदरक वाली चाय रही। इडली, वड़ा पाव, पोहा और आलू पराठा भी दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पसंदीदा रहे।
- स्नैक-टाइम (दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे) में स्ट्रीट-स्टाइल फेवरेट्स की मांग रही। वड़ा पाव हर शाम लगभग 157 ऑर्डर्स के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद समोसा (इस समय औसतन 105 ऑर्डर्स) और वेज बर्गर रहे, जो साबित करता है कि वडोदरा में स्नैक टाइम मतलब जाना-पहचाना स्वाद, थोड़े ट्विस्ट के साथ।
- लेट नाइट (रात 12 बजे से 2 बजे) बिंजिंग लोकप्रिय रहा, जिसमें ऑर्डर्स में सालाना आधार पर 32.4% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। वेज पिज़्ज़ा सबसे आगे रहा, इसके बाद वेज बर्गर और चिकन बर्गर रहे।
- वडोदरा के बदलते स्वाद का अंदाज़ा क्षेत्रीय व्यंजनों में बढ़ती रुचि से लगा। कर्नाटक व्यंजन 69.3% सालाना वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला रहा। आंध्र व्यंजन में भी 34.39% की सालाना बढ़त दर्ज की गई।
- किफायती खाना वडोदरा के दिल को खूब भाया। 99 स्टोर पर वेज बर्गर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया, इसके बाद वेज पिज़्ज़ा और वेज सैंडविच रहे।
- सफर के दौरान खाने की चाहत भी तेज़ी से बढ़ी। वडोदरा जंक्शन पर फूड ऑन ट्रेन फीचर के जरिए ऑर्डर्स में 2025 में जबरदस्त 216% की बढ़ोतरी हुई, जो दिखाता है कि यात्रा के दौरान फूड डिलीवरी अब ज़रूरत बन चुकी है।
- काम और खाना? कोई समस्या नहीं। डेस्कईट्स पर मैकआलू टिक्की बर्गर 32,000 से ज्यादा ऑर्डर्स के साथ सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिश बनी, इसके बाद कैप्सिकम, पनीर और रेड पपरिका पिज़्ज़ा और क्रिस्पी वेज बर्गर रहे। एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15 कोका कोला ज़ीरो शुगर, फार्महाउस पिज़्ज़ा, गार्लिक ब्रेडस्टिक्स और चोको लावा केक मंगवाए — यह शहर का सबसे बड़ा ऑर्डर रहा। ऑफिस पार्टी हो तो ऐसी!
बोल्ट के जरिए क्विक फूड डिलीवरी हुई संभव
- बोल्ट पर क्विक डिलीवरी फेवरेट्स में वड़ा पाव, वेज समोसा और वेज बर्गर सबसे आगे रहे।
- बोल्ट पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया डेज़र्ट रसमलाई रहा। अन्य पसंदीदा डेज़र्ट्स में मिल्क केक, काजू कतली और कलाकंद शामिल रहे।
- लेट नाइट बिंजिंग (रात 12 बजे से 2 बजे) में बर्गर्स के लिए प्यार साफ दिखा, जहां वेज बर्गर सबसे आगे रहे और चिकन बर्गर दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद वेज पिज़्ज़ा और आलू बर्गर रहे।
- आख़िरी वक्त की ज़रूरतें? शहर का सबसे बड़ा बोल्ट ऑर्डर एक ग्राहक ने दिया, जिसमें 3 पैकेट फराली चिवड़ा, काजू कतली का एक डिब्बा, 4 डिब्बे मथुरा पेड़ा और 4 जैन भाखरवाड़ी शामिल थे!
इन रुझानों पर बात करते हुए, स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिज़नेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “2025 में खाना हमारे रोज़मर्रा के जीवन और जश्न का अहम हिस्सा बना रहा और भारत ने अपने पसंदीदा व्यंजनों का आनंद लिया। वडोदरा शहर में हमने पारंपरिक स्वाद और राष्ट्रीय पसंद के बीच बेहतरीन संतुलन देखा। देर रात की भूख से लेकर प्रीमियम डाइनिंग आउट तक, वडोदरा ने खाने के ज़रिए अपनी सांस्कृतिक विविधता को अपनाया। खाना
एक भावना है, और हम शहर के हर कोने में, हर भोजन, हर जश्न के साथ, बेहतरीन फूड अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
डाइनिंग आउट
- 2025 में वडोदरा का डाइनिंग-आउट सीन तेज़ी से बढ़ा। स्विगी डाइनआउट के जरिए 1.4 लाख से अधिक डाइनर्स को सीटिंग मिली। शहर ने कुल मिलाकर 2.53 करोड़ रुपये की बचत की, जो पिछले साल की तुलना में 13% की वृद्धि है, क्योंकि वैल्यू-ड्रिवन आउटिंग्स का चलन बढ़ा।
- बड़ी खुशियों के साथ बड़ी बचत भी हुई। एक ग्राहक ने एक ही बुकिंग में सबसे ज्यादा 18,393 रुपये की बचत दर्ज की।
- ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (जीआईआरएफ) 2025 के दौरान डाइनर्स ने कुल मिलाकर 1.07 करोड़ रुपये की बचत की, जिससे जश्न भरी आउटिंग्स और भी किफायती बन गईं।
- खास मौकों पर बाहर खाना अब भी महत्वपूर्ण रहा। मदर्स डे पर बाहर खाने के दौरान लोगों ने जमकर खर्च किया, जिसमें सबसे ज्यादा बिल 15,649 रुपये दर्ज किया गया। वहीं फादर्स डे पर एक ग्राहक ने 14,789 रुपये खर्च किए, जो शहर में सबसे अधिक था।
और इस मज़े में और इज़ाफ़ा करते हुए, पेश हैं 2025 के भारत के कुछ प्रमुख फूड ट्रेंड्स।
- एक दशक से पसंदीदा बने रहने के रिकॉर्ड के साथ, बिरयानी ने 2025 में भी अपना दबदबा कायम रखा। 2025 में 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गईं (यानी प्रति मिनट 194 ऑर्डर या हर सेकंड 3.25 बिरयानी), जिससे यह साबित हुआ कि ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस खुशबूदार शाही व्यंजन के प्रति भारत का गहरा प्यार हमेशा बना रहता है। बिरयानी की दुनिया में चिकन बिरयानी (5.77 करोड़ ऑर्डर) सबसे ज़्यादा पसंद की गई, जिसे सबसे अधिक रिपीट ऑर्डर मिले।
- बर्गर 4.42 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा रहे, वहीं 01 करोड़ ऑर्डर के साथ पिज़्ज़ा तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 2.62 करोड़ ऑर्डर के साथ वेज डोसा भी पसंदीदा व्यंजनों में शामिल रहा, जो यह साबित करता है कि यह कुरकुरा, सुनहरा क्लासिक फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है।
- स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) एक अलग ही मूड होता है और हम सब उसी में जीते हैं। स्नैक्स में बर्गर सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए गए, जिनमें चिकन बर्गर (63 लाख ऑर्डर) सबसे आगे रहे और वेज बर्गर (42 लाख ऑर्डर) करीबी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चिकन रोल (41 लाख ऑर्डर), वेज पिज़्ज़ा (36 लाख ऑर्डर) और चिकन नगेट्स (29 लाख ऑर्डर) भी खूब पसंद किए गए।
- चाय-समोसा का रिश्ता बरकरार रहा। 2025 में स्नैक टाइम (दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक) के दौरान 34.2 लाख समोसे और 29 लाख अदरक चाय ऑर्डर की गईं।
- डेज़र्ट की मिठास और लुत्फ़: जहाँ व्हाइट चॉकलेट केक 69 लाख ऑर्डर के साथ सबसे ऊपर रहा, वहीं 2025 देसी पसंदीदा मिठाइयों के प्यार का साल भी रहा। चॉकलेट केक (54 लाख ऑर्डर) और गुलाब जामुन (45 लाख ऑर्डर) टॉप 3 डेज़र्ट्स में शामिल रहे। भारतीय मिठाइयों में काजू बर्फ़ी (20 लाख ऑर्डर) दूसरे और बेसन लड्डू (19 लाख ऑर्डर) तीसरे स्थान पर रहे।
- आइसक्रीम में चॉकलेट, फ्लेवर ऑफ द ईयर रहा। 33 लाख डार्क चॉकलेट आइसक्रीम और 26 लाख चॉकलेट संडे ऑर्डर हुए।
- ग्लोबल क्यूज़ीन ने भी लोगों की थालियों में जगह बनाई। मैक्सिकन (1.6 करोड़ ऑर्डर), तिब्बती (1.2 करोड़ से अधिक ऑर्डर) और कोरियन (47 लाख ऑर्डर) क्यूज़ीन उपभोक्ताओं की पसंदीदा बनकर उभरीं। 2025 में माचा सबसे ज़्यादा सर्च की गई ग्लोबल क्यूज़ीन रही।
- हाइपरलोकल ही नया ऑथेंटिक बन गया है, जहाँ लोगों का झुकाव स्थानीय व्यंजनों की ओर बढ़ा। पहाड़ी क्यूज़ीन में 9 गुना वृद्धि दर्ज की गई, वहीं पिछले एक साल में मालाबारी, राजस्थानी, मालवणी और अन्य क्षेत्रीय क्यूज़ीन के ऑर्डर भी लगभग 2 गुना बढ़े।
- बिना किसी शक के, डिनर सबसे बड़ा भोजन समय बना रहा, जिसमें लंच की तुलना में लगभग 32% ज़्यादा ऑर्डर हुए।
- बड़े दिल, बड़े जश्न: हैदराबाद के एक ग्राहक ने अगस्त में त्योहारों की शुरुआत के लिए 47,106 रुपये खर्च कर 65 बॉक्स ड्राई फ्रूट कुकीज़ गिफ्ट पैक मंगाईं।
- मुंबई के एक फूडी ने “दिनभर भोजन” की परिभाषा ही बदल दी और 2025 में स्विगी पर 3,196 फूड ऑर्डर किए। यानी लगभग 9 ऑर्डर प्रति दिन – जो पूरे देश में सबसे अधिक था!
- उन भूख और क्रेविंग्ज के लिए, तेज़ डिलीवरी के लिए बोल्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। सबसे ज़्यादा डिलीवरी बेंगलुरु में हुई, इसके बाद हैदराबाद और मुंबई का नंबर रहा। इसके अलावा अहमदाबाद, जयपुर, विजाग और कोच्चि बोल्ट के टॉप उभरते बाजार रहे।
- दिलचस्प बात यह है कि मुंबई के एक ग्राहक ने 99 स्टोर पर एक भव्य दावत का ऑर्डर दिया – 15 प्लेट दम चिकन बिरयानी, 10 प्लेट चिकन मीटबॉल कबाब, 5 प्लेट फलाफल-ए-खास और पेपर पनीर बिरयानी, और 100 गुलाब जामुन! सच में बड़ी पार्टी लग रही थी!
- असली हीरो, हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने यह सुनिश्चित किया कि आपकी क्रेविंग्ज हमेशा मुस्कान और गरमा गरम भोजन के साथ पूरी हों। इस साल हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 24 अरब किलोमीटर की दूरी तय की – यह कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी को 3,40,000 बार तय करने के बराबर है, और फिर भी चाय के लिए रुकना न भूलें!
- हमारे बेंगलुरु के डिलीवरी पार्टनर मोहम्मद राज़िक ने इस साल 11,718 ऑर्डर पूरे किए, जबकि चेन्नई की पूंगोडी 8,169 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं!
===========

