Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसहर मिनट 1,042 चॉकलेट और ₹25,000 का चॉकलेट ऑर्डर: इंस्टामार्ट पर वैलेंटाइन...

हर मिनट 1,042 चॉकलेट और ₹25,000 का चॉकलेट ऑर्डर: इंस्टामार्ट पर वैलेंटाइन डे का ट्रेंड

  • कोलकाता में सबसे महंगा सिंगल ऑर्डर ₹25,000 से अधिक का रहा, जिसमें प्रीमियम डार्क चॉकलेट, मिल्क वैरिएंट, क्यूरेटेड गिफ्ट पैक और कई लग्ज़री ऐड-ऑन शामिल थे।
  • वैलेंटाइन वीक में सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में साल-दर-साल तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी

राष्ट्रीय | 16 फरवरी 2026 वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टामार्ट ने बताया कि इस साल प्यार के इस खास दिन से पहले ही खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा गया। 14 फरवरी से पहले वाले सप्ताह में वैलेंटाइन से जुड़ी सर्च और प्रीमियम गिफ्टिंग में 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई। लोगों ने पहले से ही गुलाब, दिल के आकार वाली चॉकलेट और खास गिफ्ट हैम्पर ऑर्डर करने शुरू कर दिए थे। ज्वेलरी, ग्रीटिंग कार्ड और प्लश टॉय की बिक्री में साल-दर-साल 10 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि लोग अब क्यूरेटेड हैम्पर और प्रीमियम तरीके से प्यार जताने को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंस्टामार्ट के 14 फरवरी को किए गए ऑर्डर के विश्लेषण के अनुसार, वेलेंटाइन डे के लगभग आधे ऑर्डर ‘ऑर्डर फॉर अदर्स’ (ओएफओ) के रूप में किए गए, यानी हर दूसरा ऑर्डर सीधे किसी खास व्यक्ति को भेजा गया। इससे यह दिन प्लेटफॉर्म पर साल के सबसे बड़े गिफ्टिंग मौकों में से एक बन गया।

हर मिनट 1,042 चॉकलेट के ऑर्डर
14 फरवरी को ठीक सुबह 11:59 बजे चॉकलेट ऑर्डर अपने चरम पर पहुंच गए। उस समय एक मिनट में 1,042 चॉकलेट ऑर्डर किए गए, जो वैलेंटाइन डे पर अब तक का सबसे बड़ा प्रति-मिनट रिकॉर्ड रहा। दिल के आकार वाली चॉकलेट की सर्च एक हफ्ते में 500% बढ़ गई, जिससे साफ है कि अब थीम आधारित गिफ्टिंग लोगों के लिए सिर्फ पसंद नहीं, बल्कि जरूरी बन गई है। सिल्क, डार्क, नटी और फ्रूटी — हर तरह की चॉकलेट लोगों ने एक साथ, अक्सर एक से ज्यादा मात्रा में कार्ट में जोड़ी।

₹25,000 का चॉकलेट कार्ट? जी हां।
वैलेंटाइन गिफ्टिंग सिर्फ एक चॉकलेट या गुलदस्ते तक सीमित नहीं रही। चॉकलेट डे (9 फरवरी) और वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर महंगे और बड़े ऑर्डर अपनी प्यार की कहानियां बयां करते नजर आए। कोलकाता में सबसे महंगा सिंगल ऑर्डर ₹25,000 से अधिक का दर्ज किया गया, जिसमें प्रीमियम डार्क चॉकलेट, मिल्क वैरिएंट, क्यूरेटेड गिफ्ट पैक और कई अन्य गिफ्ट शामिल थे। हैदराबाद और दिल्ली में भी ऊंची कीमत वाले ऑर्डर देखने को मिले, जो इस बात का संकेत हैं कि इस वैलेंटाइन डे पर क्विक कॉमर्स में बड़े और प्रीमियम गिफ्ट देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

रोमांस से पहले ही खिले गुलाब
अगर चॉकलेट की मांग दोपहर से पहले ही अपने चरम पर पहुंच गई थी, तो गुलाब उससे भी पहले हफ्ते की शुरुआत में ही छा गए। वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले की तुलना में गुलाब की खोज में 10 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

टेडी बियर्स का खास जलवा
खाने-पीने वाले गिफ्ट्स से आगे बढ़कर, यादगार उपहारों ने इस बार जोरदार वापसी की। टेडी डे पर, टेडी बियर के ऑर्डर साल-दर-साल आधार पर 568% तक बढ़ गए, जो इस सीजन में सबसे तेज बढ़ोतरी वाले कैटेगरी में से एक रही। सॉफ्ट टॉय अब सिर्फ “क्यूट ऐड-ऑन” नहीं रहे, बल्कि मुख्य गिफ्ट बनकर उभरे, जिन्हें अक्सर चॉकलेट और केक के साथ खास तौर पर तैयार किए गए गिफ्ट कॉम्बो में शामिल किया गया।

₹15 हजार का मेकअप, ₹10 हजार की शॉपिंग रात 12:01 बजे
वैलेंटाइन वीक के दौरान बाथ, बॉडी और मेकअप प्रोडक्ट्स पर भी जमकर खर्च हुआ। कटक में एक ग्राहक ने मेकअप का एक ही ऑर्डर ₹15,093 का किया। वहीं सूरत में एक ग्राहक ने रात 12:01 बजे ही ₹10,845 का बाथ, बॉडी और हेयर प्रोडक्ट्स का ऑर्डर किया, जिससे साबित हुआ कि सेल्फ-केयर भी रोमांस जितना ही
अहम है।

सेक्सुअल वेलनेस में 3 गुना बढ़ोतरी
सेक्सुअल वेलनेस श्रेणी में तीन गुना से अधिक सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो बदलते सामाजिक नजरिए और वैलेंटाइन सेलिब्रेशन की अधिक आधुनिक व व्यापक परिभाषा को दर्शाती है।

टेक कॉरिडोर से लेकर पुराने शहर की गलियों तक, मेट्रो शहरों ने लव इकोनॉमी को दी रफ्तार
वेलेंटाइन डे गिफ्टिंग में बेंगलुरु सबसे आगे रहा, इसके बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का स्थान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read