Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसअमेज़न बाज़ार को गुजरात से मिल रहे ऑर्डरों में 30 गुना वृद्धि,...

अमेज़न बाज़ार को गुजरात से मिल रहे ऑर्डरों में 30 गुना वृद्धि, कपड़ों और घरेलू उत्पादों में दिखा भारी उछाल

  • Amazon.in के किफायती खरीदारी प्रोग्राम अमेज़न बाज़ार में गुजरात से नए ग्राहकों की संख्या में भी 5 गुना वृद्धि देखने को मिली
  • गुजरात के ग्राहक किफायती खरीदारी का आनंद उठा रहे हैं। अमेज़न बाज़ार के लोकप्रिय उत्पादों में कपड़े, घरेलू और रसोई दे उत्पाद, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पारंपरिक शिल्प वस्तुएँ शामिल हैं। 

सूरत | 22 अगस्त 2025: त्योहारी मौसम शुरू होते ही Amazon.in ने आज यह घोषणा की है कि गुजरात अमेज़न बाज़ार के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ते राज्यों में से एक बन गया है, जहाँ से ऑर्डरों में साल-दर-साल 30 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे बड़े शहरों और अमरेली, भुज, नवसारी, जूनागढ़, जामनगर जैसे कस्बों से नए ग्राहकों के पंजीकरण में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। 99 रुपये से शुरू होने वाले उत्पादों, मुफ़्त डिलीवरी, सुविधाजनक रिटर्न के साथ-साथ फ़ैशन, घर, रसोई, जूते और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी श्रेणियों में दो करोड़ से ज़्यादा उत्पादों पर अतिरिक्त कैशबैक की बदौलत किफायती खरीदारी की चाह रखने वाले लोग बजट खरीदारी के लिए अमेज़न बाज़ार पर भरोसा कर रहे हैं।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, अमेज़न बाज़ार के प्रोडक्ट एवं बिज़नेस हेड समीर लालवानी ने कहा:“गुजरात अमेज़न बाज़ार के लिए एक रणनीतिक विकास क्षेत्र है, यहां के ग्राहक स्पष्ट रूप से बेहद किफ़ायती उत्पादों की मांग दिखा रहे हैं। राज्य के विक्रेताओं ने अमेज़न बाज़ार पर साल-दर-साल 4 गुना ज़्यादा विकल्प जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों के लिए कपड़ा, उत्सवी फ़ैशन और आभूषण जैसी अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध कुल विकल्प लगभग 6 गुना बढ़ गए हैं। यह गुजरात के विक्रेता समुदाय की उद्यमशीलता और उसके खरीदारों की कीमतों के प्रति सचेत दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस अमेज़न ग्रेट इंडियन फ़ेस्टिवल में भी, ग्राहक विभिन्न श्रेणियों के विक्रेताओं से शानदार डील्स की उम्मीद कर सकते हैं। इसकी बदौलत अमेज़न बाज़ार पर खरीदारी और भी किफ़ायती हो जाएगी।”

सूरत में, अमेज़न बाज़ार पर फ़ैशन की श्रेणियों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी जा रही है; कुर्तियों की माँग साल-दर-साल 25 गुना बढ़ी है, पुरुषों की शर्ट की माँग 12 गुना बढ़ी है और साड़ियों की माँग पिछले साल की तुलना में 10 गुना बढ़ी है। युवा ग्राहक पारंपरिक कपड़ों की नए तरीके से मांग कर रहे हैं। वे रेडी-टू-वियर साड़ियों, को-ऑर्ड सेट और शरारा व अनारकली जैसी इंडो-वेस्टर्न फ़्यूज़न स्टाइल की माँग बढ़ा रहे हैं। राज्य के अमेज़न बाज़ार के ग्राहक देश भर के उत्पादों, खास तौर पर चंडीगढ़ की कुर्तियों, जयपुर के घरेलू सामान और दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी का आनंद लेते हैं।

गुजरात उन विक्रेताओं का भी ठिकाना है जो राष्ट्रीय और यहां तक कि वैश्विक ग्राहकों तक पहुँचने के लिए Amazon.in का उपयोग कर रहे हैं। राज्य में 2.3 लाख से ज़्यादा विक्रेता हैं जो गुजरात के अनूठे उत्पादों को ऑनलाइन खरीदारों तक पहुँचाने के लिए Amazon के टूल्स, प्रोग्राम और संचालन नेटवर्क का फायदा उठा रहे हैं। विक्रेताओं को सक्षम बनाने और ग्राहकों को उनके उत्पाद तेज़ी से और भरोसेमंद तरीके से प्राप्त करने में मदद के लिए, Amazon राज्य में दो सप्लाई सेंटर, लगभग 850 आई हैव स्पेस स्टोर और 100 से ज़्यादा डिलीवरी स्टेशन संचालित करता है।

इस त्योहारी सीज़न में, Amazon बाज़ार बजट-अनुकूल डील्स, विस्तृत चयन और कहीं से भी खरीदारी की सुविधा के साथ हर घर में खुशियाँ लाने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read