
- AI इकोसिस्टम के अनूठे अनुभव के साथ बदलेगा टेक प्रदर्शनियों का भविष्य
- इमर्सिव शोकेस और टेक फोरम्स के ज़रिए वैश्विक विज़न को साझा करेगी कंपनी
गुरुग्राम, भारत | 26 दिसंबर 2025 — भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने आज घोषणा की कि वह सीईएस 2026 में पारंपरिक प्रदर्शनी के तौर-तरीकों को पीछे छोड़ते हुए एक नई और अनुभव-केंद्रित मिसाल पेश करेगा। लास वेगास, नेवाडा में 6 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में सैमसंग का अंदाज़ बिल्कुल जुदा होगा।
‘द फर्स्ट लुक ऐट सीईएस 2026’ के माध्यम से कंपनी लास वेगास कन्वेंशन सेंटर के सामान्य सार्वजनिक बूथ के बजाय, ‘द विन लास वेगास’ में अपना एक विशेष स्टैंडअलोन एग्ज़िबिशन हॉल तैयार कर रही है। यहाँ सैमसंग की नई तकनीक और प्रोडक्ट्स को किसी आर्ट गैलरी या म्यूज़ियम की तरह बेहद सलीके और कलात्मकता के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
सैमसंग ने ‘सैमसंग एग्ज़िबिशन ज़ोन’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, जहाँ प्रोडक्ट लॉन्च, प्रेजेंटेशन, टेक फोरम्स और बिज़नेस मीटिंग्स—सभी गतिविधियाँ एक ही छत के नीचे बिना किसी बाधा के संपन्न होंगी। यह कदम केवल जगह बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राहक अनुभव को केंद्र में रखकर प्रदर्शनी की पूरी परिभाषा को बदलने की सैमसंग की कोशिश है।
प्रोडक्ट्स से आगे: एआई के वास्तविक प्रभाव पर ध्यान
सीईएस 2026 के मंच से सैमसंग अपने डिवाइस एक्सपीरियंस डिविज़न के लिए एक ‘एकीकृत एआई विज़न’ पेश करेगा, जो कंपनी की भविष्य की दिशा तय करेगा। इसी महत्वाकांक्षी उद्देश्य के लिए ‘द विन’ में एक भव्य स्टैंडअलोन स्पेस चुना गया है। यहाँ सैमसंग अपने अत्याधुनिक नवाचारों को पूरी भव्यता के साथ पेश करेगा और दिखाएगा कि कैसे उसकी एआई रणनीति आम उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन को और बेहतर बना रही है।
‘द फर्स्ट लुक’ की परिकल्पना इस तरह की गई है कि यह केवल नए फीचर्स गिनाने तक सीमित न रहे, बल्कि यह दर्शाए कि सैमसंग की टेक्नोलॉजी लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव कैसे लाती है। विज़िटर्स को एक इमर्सिव (लीव-इन) अनुभव देने के लिए भीड़भाड़ को नियंत्रित रखा गया है और प्रोग्रामिंग को इस तरह तैयार किया गया है कि हर विज़िटर तकनीक की गहराई को करीब से महसूस कर सके।
इंडस्ट्री का सबसे भव्य एआई शोकेस
एक सोची-समझी स्टोरीटेलिंग के ज़रिए तैयार किया गया यह एग्ज़िबिशन ज़ोन विज़िटर्स को सैमसंग के एआई इनोवेशन, वर्तमान की प्रमुख तकनीकों और भविष्य की दिशा से सीधे जोड़ता है।
“योर कम्पेनियन टू एआई लिविंग” थीम के तहत यह प्रदर्शनी दिखाती है कि सैमसंग ने एआई को न केवल अपने सभी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो—मोबाइल, होम अप्लायंसेज़ और डिस्प्ले—में समाहित किया है, बल्कि उन सेवाओं और फ़ंक्शंस में भी पिरोया है जो इन्हें आपस में जोड़ते हैं। यहाँ विज़िटर्स को एक ऐसा अनूठा एआई अनुभव मिलेगा जो हर समय और हर जगह निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह एक ऐसा हाइपर-कनेक्टेड इकोसिस्टम है, जहाँ सॉफ़्टवेयर और एआई मिलकर हार्डवेयर की सीमाओं को पार कर जाते हैं—और यह अनूठी क्षमता केवल सैमसंग ही पेश कर सकता है।
टेक फोरम्स: भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन
सीईएस 2026 के दौरान सैमसंग ‘टेक फोरम’ पैनल चर्चाओं की एक विशेष श्रृंखला भी आयोजित करेगा। इन सत्रों का मुख्य केंद्र इंडस्ट्री के मौजूदा ट्रेंड्स और भविष्य की तकनीकें होंगी। ये चर्चाएं 5 और 6 जनवरी (स्थानीय समय) को आयोजित की जाएंगी, जो मुख्य रूप से चार विषयों—एआई, होम अप्लायंसेज़, सर्विसेज़ और डिज़ाइन—पर केंद्रित होंगी।
हर सत्र में सैमसंग के विशेषज्ञों के साथ-साथ पार्टनर कंपनियों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया और एनालिस्ट समुदाय के दिग्गज शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ गहन चर्चा के माध्यम से उभरती तकनीकों और इंडस्ट्री के भविष्य की रूपरेखा साझा करेंगे।
=====♦♦♦♦=====

