
गुजरात, अहमदाबाद | 02 सितंबर 2025: Levi’s® ब्रांड को गर्व है कि आलिया भट्ट उसकी नई ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। यह साझेदारी दो वैश्विक शक्तियों को साथ लाती है, Levi’s®, जो डेनिम की पहचान है, और आलिया भट्ट, जिनका सिनेमा और फैशन में प्रभाव और छाप पूरी दुनिया में गूंजती है—ताकि डेनिम की वैश्विक कहानी का अगला अध्याय लिखा जा सके।
वह ऐसे समय में ब्रांड से जुड़ी हैं जब महिलाओं का फैशन एक बड़े बदलाव को अपना रहा है। रिलैक्स्ड फिट्स, चौड़े पायंचे और ढीले-ढाले सिल्हूट अब केवल मौसमी ट्रेंड नहीं रहे, बल्कि रोज़मर्रा की ज़रूरत बनते जा रहे हैं। और Levi’s®, जो लंबे समय से डेनिम की पहचान तय करने के लिए जाना जाता है, इस बदलाव के अग्रणी मोर्चे पर है। आलिया के नेतृत्व में यह बदलाव अब मुख्यधारा में आने वाला है।
आलिया ने बताया, “मेरे लिए जीन्स की एक जोड़ी सिर्फ कपड़ा नहीं है—यह वह चीज़ है जिसमें आप जीते हैं और जिसे आप अपना बनाते हैं। हमारा डेनिम से रिश्ता बेहद व्यक्तिगत होता है, लेकिन एक तरह से यह हम सबको जोड़ता भी है। देशों और पीढ़ियों के पार, डेनिम इस बात का उत्सव है कि आप असल में कौन हैं। Levi’s® हमेशा इस वैश्विक आंदोलन के केंद्र में रहा है और अब बतौर ब्रांड एंबेसडर इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”
Levi’s® और आलिया एक साझा दृष्टिकोण से जुड़े हैं—यह दिखाने के लिए कि नई पीढ़ी कैसे पहनना चाहती है, और ब्रांड को क्लासिक फिट्स से आगे बढ़ाकर स्टाइल-फ़र्स्ट और ट्रेंड-फ़ॉरवर्ड प्रासंगिकता तक ले जाना। चाहे वह ढीले फिट हों, चौड़े पायंचे हों या क्लासिक स्टाइल्स का नया रूप, Levi’s® का महिलाओं का पोर्टफोलियो लगातार विकसित हो रहा है—और आलिया इस नए अध्याय के लिए बिल्कुल सही उत्प्रेरक हैं।
लिवाइस स्ट्रॉस एंड कंपनी के साउथ एशिया-मिडिल ईस्ट और अफ्रीका, मैनेजिंग डायरेक्टर हिरेन गोर कहते हैं, “आलिया भट्ट का प्रभाव सिर्फ़ फ़िल्म और फ़ैशन तक सीमित नहीं है, वह चर्चाओं की दिशा तय करती हैं। जैसे-जैसे हम अपने महिला पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं और अभिव्यक्तिपूर्ण, स्टाइल-प्रधान और कम्फर्ट-फ़र्स्ट फिट्स की ओर बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं, आलिया सांस्कृतिक विश्वसनीयता और स्टाइल अथॉरिटी लेकर आती हैं। हम मिलकर, Levi’s® को सबसे प्रासंगिक और सबसे पसंदीदा डेनिम ब्रांड के रूप में और भी मज़बूत बना रहे हैं।”
Levi’s® नए फिट्स और स्टाइल्स के साथ लगातार नवाचार करता रहेगा, साथ ही उस मूल भावना के प्रति सच्चा बना रहेगा जिसके लिए वह हमेशा से जाना जाता है—टाइमलेस डेनिम, जो आज के लिए बनी है।

