Homeगुजरातकोका-कोला इंडिया रथ यात्रा 2025 में जोड़ेगा ताज़गी का रंग, पुरी में...

कोका-कोला इंडिया रथ यात्रा 2025 में जोड़ेगा ताज़गी का रंग, पुरी में पेश करेगा खास पहलें

दिल्ली, भारत 20 जून 2025: भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एकपुरी की रथ यात्रामें इस सालकोका-कोला इंडियापूरे जोश से भाग लेने जा रहा है। 27 जून से 5 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में, कंपनी अपने ताज़ा ड्रिंक्‍स के साथ मौजूद रहेगी। इससे पहले महाकुंभ में मिली सफलता के बाद, कोका-कोला अब ओडिशा की पावन धरती पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

कोका-कोला, थम्स अप, स्प्राइट, फैंटा, माज़ा, लिम्का, लिम्का ग्लूकोचार्ज, चार्ज्ड और किन्ले जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के ज़रिए कंपनी ना सिर्फ अपनी पेय उपलब्धता बढ़ाएगी, बल्कि रंगारंग ब्रांड गतिविधियों और सांस्कृतिक जुड़ाव के ज़रिए उत्सव का अनुभव और भी खास बनाएगी। कंपनी स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं के साथ मिलकर रोज़गार के अवसर भी सृजित करेगी और सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभाव को भी बढ़ावा देगी।

इस अवसर पर कोका-कोला इंडिया ‘किन्ले’ की रथ यात्रा थीम वाली विशेष पैकेजिंगलॉन्च करेगी, जो ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देती है और इस क्षेत्र की पहचान को दर्शाती है। साथ ही, कंपनी किफायती मूल्यवर्ग में पेय उपलब्ध कराएगी ताकि रथ यात्रा के हर ज़ायरीन तक इन पेयों की पहुंच हो सके।

रथ मार्ग, समुद्र तट, बाज़ार, हाईवे, ट्रांजिट हब और स्थानीय कियोस्क जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों परहाइड्रेशन कार्ट्स, आकर्षकआउट-ऑफ-होम (OOH) डिस्प्लेऔरकूलर वॉलके ज़रिए उपभोक्ताओं से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। ये हाइड्रेशन कार्ट्स स्थानीय विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को कमाई का साधन भी प्रदान करेंगे।

विनय नायर, वाइस प्रेसिडेंट, फ्रैंचाइज़ी ऑपरेशंस, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया ने कहा,“रथ यात्रा ओडिशा का बेहद खास और जनभागीदारी से भरा उत्सव है। हमारा उद्देश्य है कि इस आयोजन के दौरान हर किसी को तरोताज़ा और हाइड्रेटेड रखा जाए। हम रीसाइक्लिंग जैसे अहम विषयों पर जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक बदलाव लाने के लिए कई पहलों पर काम कर रहे हैं।”

कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन (आनंदना)औरहिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी)ने पुरी नगर पालिका के साथ मिलकर ‘यूज़्ड पीईटी बॉटल-फ्री रथ यात्रा 2025’ अभियान की शुरुआत की है।मैदान साफपहल के तहत इस अभियान का लक्ष्य प्लास्टिक कचरे को कम करना और आम जनता को रीसाइक्लिंग के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत 180 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे और स्वर्गद्वार बीच, पुरी रेलवे स्टेशन और बडासंखा जैसे मुख्य स्थलों पर 200 से ज़्यादा पीईटी कलेक्शन बिन लगाए जाएंगे।

जैसे-जैसे रथ यात्रा पुरी की पवित्र गलियों से आगे बढ़ेगी, कोका-कोला इंडिया हर बोतल के साथ ताज़गी और हर पल के साथ यादेंदेने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read