
- नाइकी, एडिडास, प्यूमा, सैमसंग, बोट, निविया, निन्जा और वूप जैसे अग्रणी ब्रांड्स से खरीदारी करें; ये सभी Amazon.in के समर्पित मेगा फुटबॉल फेस्ट पर 19 जुलाई 2026 तक उपलब्ध हैं।
- फुटबॉल गियर, टीम जर्सी, ट्रेनिंग के उपकरण, स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, स्ट्रीमिंग डिवाइस और मैच के दिन काम आने वाले जरूरी सामानों का एक चुनिंदा कलेक्शन, सब कुछ एक ही जगह पर पाएं।
- चुनिंदा टॉप फुटबॉल गियर पर, अमेज़न पे यूपीआई का उपयोग करके न्यूनतम 199 रुपये की खरीदारी करने पर ग्राहक 100 रुपये तक की 12% अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
बेंगलुरु | 13 जुलाई 2026 | जैसे-जैसे फुटबॉल का बुखार अपने चरम पर पहुंच रहा है, Amazon.in का मेगा फुटबॉल फेस्ट प्रशंसकों के लिए इस अनुभव को यादगार बनाने के लिए सब कुछ एक साथ लेकर आया है। मैच के लिए तैयार फुटबॉल और ऑफिशियल टीम जर्सी से लेकर स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, स्ट्रीमिंग डिवाइस, फिटनेस वियरेबल्स और मैच के दिन काम आने वाले जरूरी सामान तक—नाइकी, एडिडास, प्यूमा, सैमसंग, बोट, निविया, निन्जा और वूप जैसे अग्रणी ब्रांड्स के साथ ग्राहक मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह खुद को तैयार कर सकते हैं। चाहे आप मैच शुरू होने से पहले अपने कौशल को निखार रहे हों या घर पर स्टेडियम जैसा माहौल बना रहे हों, इस स्टोरफ्रंट पर प्रो की तरह ट्रेनिंग करने और दोस्तों व परिवार के साथ अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सब कुछ मौजूद है। सभी जरूरी चीजें एक ही जगह होने से, फैंस इस टूर्नामेंट सीज़न में इस खूबसूरत खेल के रोमांच को अपने घर ला सकते हैं।
फुटबॉल की ज़रूरी चीज़ों के साथ मैदान पर और मैदान के बाहर रहें तैयार
ऑफिशियल-स्टाइल फुटबॉल और ट्रेनिंग उपकरणों से लेकर जर्सी और सुरक्षात्मक गियर तक, यहां वह सब कुछ है जो आपके खेल को बेहतर बनाने के लिए चाहिए।
- फुटबॉल्स: हर कौशल स्तर और खेलने की सतह के लिए डिज़ाइन किए गए फुटबॉल की एक रेंज में से चुनें। निविया के कलेक्शन में बॉल पंप के साथ स्टॉर्म मोल्डेड फुटबॉल (339 रुपये) से लेकर प्रीमियम मर्करी फुटबॉल (789 रुपये) और बॉल पंप के साथ डोमिनेटर 3.0 (1,499 रुपये) शामिल हैं—ये सभी नेचुरल और आर्टिफिशियल घास पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए बने हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए, द स्लोविक प्रोफेशनल फुटबॉल फॉर किड्स (299 रुपये) सभी सतहों पर भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।
- ऑफिशियल मैच गियर: दुनिया के टॉप स्पोर्ट्स ब्रांड्स के प्रीमियम ब्रांडेड फुटबॉल के साथ अपने खेल को और बेहतर बनाएं। एडिडास फीफा वर्ल्ड कप 26 ट्रायोन्डा ट्रेनिंग बॉल (2,239 रुपये), प्यूमा ऑर्बिटा प्ले पीएल ब्रिलिएंस (1,399 रुपये), नाइकी सॉकर बॉल (1,495 रुपये) और एडिडास मेस्सी क्लब बॉल (1,499 रुपये) के साथ एक प्रो की तरह ट्रेन करें—इनमें से प्रत्येक को सटीकता, कंट्रोल और टिकाऊपन के लिए तैयार किया गया है।
- प्रोफेशनल की तरह ट्रेनिंग करें: हर्डल्स, एजिलिटी लैडर और मार्कर कोन वाले जिस्को स्पीड एंड एजिलिटी सॉकर ट्रेनिंग किट (1,498 रुपये) के साथ अपनी स्पीड, तालमेल और फुर्ती बढ़ाएं। स्लीव्स के साथ आने वाले निविया क्लासिक शिन गार्ड्स (199 रुपये) से खुद को सुरक्षित रखें। 24/7 एक्टिविटी, नींद, हार्ट रेट और रिकवरी मॉनिटरिंग के लिए वूप 5.0 पीक एडवांस्ड फिटनेस ट्रैकर (28,990 रुपये) के साथ अपने प्रदर्शन को ट्रैक करें।
- टीम जर्सी और मैच डे अपैरल: ऑफिशियल जर्सी और कपड़ों के साथ अपनी पसंदीदा टीमों के लिए अपनी दीवानगी दिखाएं। नाइकी नीदरलैंड्स 2026 मेन्स फुटबॉल जर्सी (4,330 रुपये), प्यूमा मेन्स फुटबॉल जर्सी (4,999 रुपये) और प्यूमा मेन्स टी-शर्ट (3,675 रुपये) में से चुनें, ये सभी मैदान पर और मैदान के बाहर आराम के लिए मॉइस्चर-विकिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
इमर्सिव मैच-डे एंटरटेनमेंट के साथ स्टेडियम को घर ले आएं
- स्मार्ट टीवी: शानदार विजुअल्स और इमर्सिव एंटरटेनमेंट वाले सैमसंग 55-इंच विज़न एआई मिनी एलईडी 4के स्मार्ट टीवी (46,990 रुपये) के साथ हर गोल को बेहतरीन डिटेल में एक्सपीरियंस करें।
- प्रोजेक्टर: नेटिव 1080पी रेजोल्यूशन, इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ और ऑटो फोकस वाले बोट सिनेहेड एम1 स्मार्ट प्रोजेक्टर (10,990 रुपये) के साथ किसी भी दीवार को अपने पर्सनल फुटबॉल मैदान में बदलें।
- स्ट्रीमिंग डिवाइसेज: 1,500 से अधिक ऐप्स और एलेक्सा वॉयस रिमोट वाले अमेज़न फायर टीवी स्टिक एचडी (4,999 रुपये) के साथ किसी भी टीवी को स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब में बदलें।
मैच-डे की जरूरी चीजों के साथ हर गोल का जश्न मनाएं
- मैक्स क्रिस्प टेक्नोलॉजी और छह कुकिंग मोड्स वाले निन्जा एयर फ्रायर मैक्स प्रो 6.2लीटर (10,999 रुपये) के साथ मैच के दिन के स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार करें।
- मजबूत हैंडल वाले अगारो एलिगेंट बीयर मग सेट ऑफ 2 (290 रुपये) के साथ अपनी वॉच पार्टीज़ को और मजेदार बनाएं, जो ड्रिंक्स और जश्न के लिए बेस्ट हैं।
यह मेगा फुटबॉल फेस्ट Amazon.in पर 19 जुलाई 2026 तक लाइव है।
अमेज़न प्राइम के बारे में
भारत में अमेज़न प्राइम एक ही मेंबरशिप में बचत, सुविधा और मनोरंजन सब कुछ साथ लाता है। साल 2025 में, प्राइम मेंबर्स ने सिर्फ फास्ट और फ्री डिलीवरी पर ही एक वार्षिक प्राइम मेंबरशिप की कीमत से औसतन दो गुना से अधिक की बचत की। मेंबर्स ‘प्राइम डे’ और ‘अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ जैसे शॉपिंग इवेंट्स के दौरान स्पेशल डील्स और एक्सक्लूसिव एक्सेस का आनंद लेते हैं; साथ ही उन्हें प्राइम वीडियो के साथ अवॉर्ड-विनिंग एंटरटेनमेंट, अमेज़न म्यूज़िक के साथ लाखों गानों और टॉप पॉडकास्ट तक अनलिमिटेड ऐड-फ्री एक्सेस, प्राइम गेमिंग के साथ फ्री गेम्स और ई-बुक्स व मैगजीन्स का एक्सेस मिलता है। प्राइम मेंबर्स को अमेज़न पर ‘अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक’ क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक भी मिलता है और वे सैकड़ों अमेज़न पे पार्टनर मर्चेंट्स पर अनलिमिटेड 2% रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाते हैं। 399 रुपये से शुरू होने वाले टियर मेंबरशिप प्लान्स के साथ, प्राइम को मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक, पूरे भारत में ग्राहकों को स्पीड, वैल्यू और सुविधा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अमेज़न पे के साथ अपनी बचत को अधिकतम करें
ग्राहक पेमेंट और रिवॉर्ड बेनिफिट्स की एक विस्तृत रेंज के माध्यम से अमेज़न पे के साथ अधिक स्मार्ट तरीके से शॉपिंग और बचत कर सकते हैं। इसमें अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर प्राइम मेंबर्स के लिए अनलिमिटेड 5% कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए 3% कैशबैक के साथ 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड्स शामिल हैं। पात्र ग्राहक अमेज़न पे लेटर के माध्यम से 60,000 रुपये तक के इंस्टेंट क्रेडिट का भी लाभ उठा सकते हैं, एक्सक्लूसिव शॉपिंग रिवॉर्ड्स का आनंद ले सकते हैं और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन व अप्लायंसेज पर 99 रुपये/दिन के ईएमआई स्टोर के माध्यम से किफायती खरीदारी कर सकते हैं। रिवॉर्ड्स गोल्ड के साथ, ग्राहक तीन महीनों में पेमेंट पूरे करके 15 से अधिक ब्रांड्स और कैटेगरीज़ में निश्चित 5% कैशबैक कमा सकते हैं, साथ ही अतिरिक्त कैशबैक और रिवॉर्ड्स गोल्ड बेनिफिट्स भी पा सकते हैं—जिसमें प्राइम मेंबर्स के लिए 799 रुपये से ऊपर के ऑर्डर्स पर 5% की छूट और सभी ग्राहकों के लिए 499 रुपये से ऊपर के ऑर्डर्स पर 10% कैशबैक शामिल है—जो देश भर के लाखों ग्राहकों के लिए शॉपिंग को और भी फायदेमंद बनाता है।
== समाप्त ==

