Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसगुजरात ने श्रेणियों में मजबूत मांग, तेज डिलीवरी और अधिक बचत के...

गुजरात ने श्रेणियों में मजबूत मांग, तेज डिलीवरी और अधिक बचत के साथ मनाया सबसे बड़ा और सबसे तेज अमेज़न प्राइम डे

  • गुजरात भर के प्राइम सदस्यों ने अमेज़न इंडिया के अब तक के सबसे बड़े और सबसे तेज प्राइम डे के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एंड किचन, रोजमर्रा की जरूरी चीजों और अन्य श्रेणियों के विस्तृत चयन से खरीदारी की।
  • प्राइम डे 2026 विक्रेता भागीदारों के लिए अमेज़न इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा प्राइम डे रहा, जिसमें छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) की सबसे अधिक भागीदारी रही। रिकॉर्ड संख्या में विक्रेताओं ने ₹10 लाख से अधिक की बिक्री पार की और भाग लेने वाले दो-तिहाई से अधिक एसएमबी टियर 2 और 3 शहरों से आए थे।
  • अमेज़न नाउ वाले शहरों में, डील वाले प्रत्येक दो सामानों में से एक सामान की डिलीवरी महज कुछ ही मिनटों में कर दी गई।
  • पिछले प्राइम डे की तुलना में 3 गुना से अधिक उत्पाद उसी दिन डिलीवर किए गए — जिसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों को भी अपने ऑर्डर कुछ ही घंटों या उसी दिन डिलीवर हो गए। 

गुजरात | 10 जुलाई 2026 | अमेज़न इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा प्राइम डे गुजरात भर के प्राइम सदस्यों की उत्साहजनक भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। प्राइम डे के इस 10वें संस्करण में पिछले प्राइम डे आयोजनों की तुलना में भारत (छोटे शहरों/कस्बों) से अधिक प्राइम सदस्यों की भागीदारी देखी गई, जिसमें 70% से अधिक नए साइन-अप टियर 2 और 3 शहरों व कस्बों से आए।

इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा और अन्य शहरों के ग्राहकों ने स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन, रोजमर्रा की जरूरी चीजें, ग्रॉसरी, बड़े उपकरण और फर्नीचर सहित विभिन्न श्रेणियों में खरीदारी की। प्राइम सदस्यों को 10वीं वर्षगांठ के डील्स, विशेष प्राइम डे ऑफर्स, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, रिवॉर्ड्स और अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अनलिमिटेड 5% कैशबैक, नो कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के साथ-साथ तेज और विश्वसनीय डिलीवरी का लाभ मिला।

अमेज़न के इंडिया और इमर्जिंग कंट्रीज के वाइस प्रेसिडेंटप्राइम एंड कस्टमर फुलफिलमेंट एक्सपीरियंस, अक्षय साही ने कहा, “हमें गुजरात में अपने ग्राहकों को बड़ी बचत करने में मदद करना बेहद पसंद है, और प्राइम डे वैल्यू, तेज डिलीवरी, बेहतरीन डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक बड़ा उत्सव है जो प्राइम मेंबरशिप प्रदान करती है। और प्राइम डे का 10वां संस्करण एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे हम देश भर में अपने विक्रेताओं, भागीदारों और लाखों ग्राहकों के साथ मनाने में गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने छोटे और मध्यम व्यवसायों की अब तक की सबसे अधिक भागीदारी देखी, जो इस बात की पुष्टि करती है कि प्राइम डे जितना हमारे ग्राहकों के लिए उत्सव है, उतना ही हमारे विक्रेताओं के लिए भी है।”

गुजरात के ग्राहकों ने तेजी से प्रीमियम उत्पादों में अपग्रेड किया और साथ ही रोजमर्रा की जरूरी चीजों का स्टॉक भी जमा किया, जो पूरे राज्य में प्राइम को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने को दर्शाता है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, सैमसंग गैलेक्सी एम47 और वनप्लस एन6 टियर 2 और टियर 3 कस्बों में भी सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पादों में शामिल रहे। होम एंटरटेनमेंट में टीसीएल, एलजी और सैमसंग के दम पर साल-दर-साल 1.45 गुना की वृद्धि देखी गई। कैमरा ऑर्डर में साल-दर-साल 1.8 गुना की बढ़ोतरी हुई, जिसमें डीजीआई, कैनन और सीपी प्लस जैसे ब्रांड्स सबसे आगे रहे। होम, किचन एंड आउटडोर्स में साल-दर-साल 1.15 गुना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि प्रीमियम स्पीकर्स में 1.65 गुना से अधिक साल-दर-साल वृद्धि हुई और प्रीमियम हेडफ़ोन में 1.15 गुना से अधिक साल-दर-साल बढ़त दर्ज हुई, जिसमें जेबीएल, बोट और सोनी सबसे लोकप्रिय बनकर उभरे। सौंदर्य उत्पादों के ऑर्डर साल-दर-साल 1.3 गुना बढ़े और लोरियल पेरिस जैसे ब्रांड्स ने इस बढ़त का नेतृत्व किया। प्रीमियम उत्पाद खरीदने का चलन ऑटोमोटिव क्षेत्र में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जहां हार्ले-डेविडसन, केटीएम और ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों के 10 में से 7 खरीदार टियर 2 और टियर 3 शहरों से थे। सभी श्रेणियों में यह मांग प्रीमियम तकनीक, घरेलू उपकरणों, लाइफस्टाइल उत्पादों और कंटेंट-क्रिएशन टूल्स के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद को दर्शाती है।

अमेज़न गुजरात में विक्रेताओं के व्यावसायिक विकास को सक्षम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जहां राज्य के 2,50,000 से अधिक विक्रेता और 80,000 लोकल शॉप्स Amazon.in पर सक्रिय रूप से बिक्री कर रहे हैं। इस रफ्तार को राज्य में अमेज़न के मजबूत परिचालन नेटवर्क का सहारा मिला है, जिसमें 02 फुलफिलमेंट सेंटर, 02 सॉर्टेशन सेंटर और साथ ही 90 डिलीवरी स्टेशन शामिल हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read