राष्ट्रीय | 16 दिसंबर 2025 — परफेटी वैन मेले इंडिया (PVMI) की शिकायत पर गुजरात की धांधुका पुलिस ने छापेमारी की और एक गैरकानूनीयूनिट का पता लगाया। इस यूनिट में कथित तौर पर ‘चुपा चुप्स’ नाम और ब्रांड तत्वों का गलत इस्तेमाल करके उत्पाद बनाए जा रहे थे। साथ ही उनकी पैकेजिंग भी की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने ऐसे उत्पाद जब्त किए जो ‘चुपा चुप्स’ से गलत तरीके से जुड़े होने का संकेत देते थे। PVMI ने पुष्टि की है कि जब्त किए गए उत्पाद किसी भी रूप में कंपनी द्वारा नहीं बनाए गए हैं। न तो कंपनी ने इनकी आपूर्ति की है और न ही ये लाइसेंस प्राप्त या अधिकृत हैं।
Perfetti Van Melle India (परफेटी वैन मेले इंडिया) नकली उत्पादों, ट्रेडमार्क के दुरुपयोग और अपनी ब्रांड पहचान की किसी भी अनधिकृत नकल को लेकर बहुत सख्त नीतियां रखती है। कंपनी कानून लागू करने वाली एजेंसियों/ अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है और चल रही जांच और कानूनी कार्रवाई में सहयोग देने के लिए आवश्यक सहायता करना जारी रखेगी।
PVMI अपने ट्रेडमार्क और ब्रांड की अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और नकली सामानों को बाजार में पहुंचने से रोकने के लिए बाजार की निगरानी, व्यापार जागरूकता और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकरसक्रिय उपाय करना जारी रखेगी।
For more information, please visit: http://www.perfettivanmelle.in
==============

