Homeगुजरातहयात ने भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में नई 'सीनियर लीडरशिप' नियुक्ति के...

हयात ने भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में नई ‘सीनियर लीडरशिप’ नियुक्ति के साथ विकास के अगले चरण को दी रफ़्तार

विकास चावला की नियुक्ति हयात की मज़बूत पकड़ को और आगे ले जाएगी। साल 2025 में हयात की भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया की पाइपलाइनमें लगभग 5,000 कमरे जोड़े गए हैं, जो इसकी तेज़ ग्रोथ को दर्शाते हैं। 

विकास चावला को हयात का ‘प्रेसिडेंट – भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया’ नियुक्त किया गया है। यह एक नया सीनियर लीडरशिप पद है, जिसे भारत में हयात के विस्तार के अगले चरण को गति देने के लिए बनाया गया है।

शिकागो | 01 अप्रैल 2026 — हयात होटल्स कॉर्पोरेशन (NYSE: H) ने आज भारत में अपने बिज़नेस के विस्तार के अगले पड़ाव के तहत विकास चावला की नियुक्ति की घोषणा की है। उन्हें ‘प्रेसिडेंट – भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया’ की नई और महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। यह नया पद हयात की भारत में तेज़ी से विस्तार करने और अपने ब्रांड की मज़बूत मौजूदगी बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। भारत, हयात के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण विकसित हो रहे बाज़ारों में से एक है।

यह नियुक्ति भारत में हयात की मज़बूत प्रगति के बीच हुई है, जहाँ कंपनी प्रमुख शहरों और मशहूर पर्यटन स्थलों में अपने होटलों और आगामी प्रोजेक्ट्स (पाइपलाइन) का लगातार विस्तार कर रही है।

विकास चावला अब हयात के ग्रुप प्रेसिडेंट (एशिया पैसिफिक) डेविड उडेल को रिपोर्ट करेंगे।उडेल ने कहा, “भारत में इस नए सीनियर पद को बनाना यह दिखाता है कि हमें यहाँ की तरक्की की संभावनाओं पर कितना भरोसा है और हम इस बाज़ार के लिए कितने गंभीर हैं। पिछले 40 से ज़्यादा सालों में हयात ने भारत में अपनी मज़बूत नींव बनाई है। अब जब हम विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो विकास चावला का अनुभव और काम करने का खास अंदाज़ हमारी टीम को नई ऊर्जा और कौशल देगा। उन्हें भारतीय ग्राहकों की गहरी समझ है, जो इस महत्वपूर्ण बाज़ार में हमारे रणनीतिक विकास के लिए बहुत काम आएगी। इससे हम अपने ब्रांड का विस्तार और तेज़ी से कर पाएंगे और कामयाबी के नए रास्ते खोलेंगे।”

विकास चावला एक अनुभवी उद्यमी हैं, जिन्हें ‘फूड एंड बेवरेज’ और कंसल्टिंग क्षेत्र में 30 साल से ज़्यादा का वैश्विक लीडरशिप अनुभव है। वे भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में हयात की पूरी रणनीति, विकास और प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उनके पास ब्रांड बनाने, बिज़नेस का विस्तार करने और रणनीतिक ग्रोथ का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है, जो हयात के ‘इनसाइट्स-लेड’ (समझ-आधारित) और ब्रांड-केंद्रित संगठन बनने की दिशा से पूरी तरह मेल खाता है। उच्च-प्रदर्शन वाली टीमें तैयार करने और लगातार इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ देने के प्रति उनकी लगन भारत में हयात के अगले चरण को ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

विकास चावला, प्रेसिडेंट – भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया ने कहा, “मैं भारत में हयात की तरक्की के इस शानदार दौर में जुड़कर बहुत खुश हूँ। हयात के बेहतरीन ब्रांड्स, शानदार टीम और मेहमानों को यादगार अनुभव देने का इरादा आगे बढ़ने के ढेरों मौके देता है। मेरा लक्ष्य हयात के पोर्टफोलियो को इतना आगे ले जाना है कि यह भारत के पारखी यात्रियों की पहली पसंद बन जाए। साथ ही, मैं इसे काम करने के लिए भारत का सबसे अच्छा हॉस्पिटलटी ब्रांड बनाना चाहता हूँ, ताकि भारत पूरी दुनिया में हयात की सफलता का एक मज़बूत आधार बने।”

भारत, हयात के लिए एशिया पैसिफिक क्षेत्र में सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। मध्यम वर्ग के बीच बढ़ती प्रीमियम यात्रा, लग्ज़री अनुभवों और डाइनिंग के अनोखे अंदाज़ की मांग, हयात की लग्ज़री, लाइफस्टाइल और शानदार ‘फूड एंड बेवरेज’ की ताक़त के साथ पूरी तरह मेल खाती है। इसी वजह से हयात इस क्षेत्र में तेज़ी से विस्तार कर रहा है। साल 2025 में हुए समझौतों की बदौलत भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में हयात की आगामी प्रोजेक्ट्स (पाइपलाइन) में लगभग 5,000 नए कमरेजुड़े हैं।

भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में नौ ब्रांड्स के तहत मौजूद 55 होटलों के मज़बूत आधार को आगे बढ़ाते हुए, हयात साल 2026 में ‘हरी बाग जयपुर’ के साथ एशिया पैसिफिक में अपना पहला ‘डेस्टिनेशन बाय हयात’होटल शुरू करने जा रहा है। ‘डेस्टिनेशन बाय हयात’ ब्रांड स्वतंत्र होटलों, रिसॉर्ट्स और रेसिडेंस का एक अनूठा संग्रह है, जो अपनी एक अलग पहचान रखते हैं लेकिन हर जगह की असली आत्मा और संस्कृति को दर्शाने के वादे से जुड़े हुए हैं। ‘डेस्टिनेशन बाय हयात’ के आने से भारत में हयात का दूसरा ‘कलेक्शन ब्रांड’ शुरू हो जाएगा, और ‘हरी बाग जयपुर’ जयपुर शहर में हयात का तीसरा होटल होगा।

भविष्य की बात करें, तो हयात मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख गेटवे शहरों में अपनी मौजूदगी को और मज़बूत करने की योजना बना रहा है। साथ ही, कंपनी भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के उन तेज़ी से बढ़ते पर्यटन स्थलों, आध्यात्मिक केंद्रों और चुनिंदा टियर-2 व टियर-3 शहरों में विस्तार करेगी, जहाँ घरेलू यात्रा की मज़बूत मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read