Homeइलेक्ट्रानिक्ससीईएस 2026 में एआई का जलवा: आपके साथ तालमेल में इनोवेशन

सीईएस 2026 में एआई का जलवा: आपके साथ तालमेल में इनोवेशन

नई दिल्ली | 13 जनवरी 2026 — सीईएस® 2026में LGइलेक्ट्रॉनिक्सने सिर्फ एआई की बात नहीं की,
बल्कि दिखायाकिजबआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोज़मर्रा की ज़िंदगीकाहिस्साबन जाता हैतो वह कैसा दिखता है।

“इनोवेशन इन ट्युन विद यू” थीम के तहत LG का एक्जीबिट एक साथ जुड़े कई एनवायरोनमेंट के रूप में सामने आया, जिसमें होम, मोबिलिटी और इंटरटेनमेंट से जुड़े अनुभव दिखाए गए। इन सभी के जरिए यह बताया गया कि LG की ‘अफेक्शनेट इंटेलिजेंस’ आसपास क्या हो रहा है, उसे समझती है और उसी कंटेक्ट में ऐसा रिस्पॉन्स देती है जो लोगों को नेचुरल और हेल्पफुल महसूस हो।

डिवाइसों के अंदर बंद किसी चीज़ की तरह एआई को देखने के बजाय, LG ने इस पर फोकस किया कि एआई अलग-अलग जगहों में कैसे काम करता है। किचन, लिविंग रूम, व्हीकल्स और इंटरटेनमेंट सेटअप सभी एक ही कनेक्टेड एक्सपीरियेंस का हिस्सा बने, जहां टीवी, अप्लायेंसेस, रोबोट्स, सॉफ्टवेयर और सेंसर्स पर्दे के पीछे चुपचाप एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहे। यही था शो फ्लोर पर दिखा हुआ एआई इन एक्शन।

एक विजुअल ओवरचर और एक आइकॉन की वापसी

यह कहानी उसी पल शुरू हो गई, जब दर्शक अंदर कदम रखते हैं।

इन ट्युन मॉन्यूमेंट को 38 LG ओएलईडी ईवीओ डब्ल्यू 6, ट्रू वायरलेस वॉलपेपर टीवी से बनाया गया था, जिन्हें इस तरह सजाया गया था जैसे वे हवा में तैर रहे हों और एक ही कंटीन्यूअस विजुअल कैनवास में जुड़े हों। सिर्फ 9मिलीमीटर-क्लास पतले इस डिस्प्ले ने LG के उस आईकॉनिक वॉलपेपर टीवी डिजाईन को फिर से ज़िंदा कर दिया, जिसे पहली बार 2017 में पेश किया गया था, अब ट्रू वायरलेस कनेक्टिविटी और अब तक की सबसे एडवांस पिक्चर टेक्नालॉजी, यानी हाईपर रेडियेंट कलर टेक्नालॉजी के साथ।

यह सिर्फ एक डिजाइन स्टेटमेंट नहीं था। यह इस बात का प्रतीक था कि LG कैसे एस्थेटिक्स, इंजीनियरिंग और इंटेलिजेंस को एक ही एक्सपीरियेंस में जोड़ता है।

सीमलेस विविंग एक्सपीरियेंस

विविंग इन ट्युन जोन में यह सोच और आगे बढ़ती नजर आई। वॉलपेपर टीवी सीधे दीवारों में घुले-मिले दिखाई दिए, जिन्हें नया α (अल्फा) 11 एआई प्रासेसर जेन3 पावर दे रहा था। इसकी वजह से बिना रिफ्लेक्शन वाली तस्वीरें मिलीं, जिनमें इतनी गहराई और असलीपन था कि ऐसा लगा जैसे स्क्रीन नहीं, बल्कि किसी खिड़की से बाहर देखा जा रहा हो।

प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए विजुअल्स को स्क्रीन से आगे तक फैलाया गया, जबकि एक मज़ेदार गोल्डबर्ग-स्टाईल इंस्टालेशन ने दिखाया कि वेब ओएस कैसे हर व्यक्ति की देखने की आदतों के अनुसार खुद को ढाल लेता है, जिससे टीवी वाकई एक पर्सनल एस्पीरियेंस बन जाता है।

द रिस्पॉन्सिव रोड

राईड इन ट्युन जोन में कार को एक इंटेलिजेंट और रिस्पॉन्सिव मोबिलीटि पार्टनर के रूप में नए सिरे से पेश किया गया।

एआई-पॉवर्ड विंडशिल्ड ने असली दुनिया पर ऑगमेंटेड रियलिटी की परत चढ़ा दी, जहां ट्युनल्स सपनों जैसे जंगलों में बदल गए और खुली सड़कों पर ड्रिफ्टिंग चेरी-ब्लॉसम के नज़ारे दिखने लगे। इन-कैबिन कैमरा और विजन सोल्यूशन्स ड्राइवर की थकान के संकेतों पर नज़र रखते हैं और ज़रूरत पड़ने पर सहज रूप से ऑटोनॉमस ड्राईविंग पर शिफ्ट हो जाते हैं। ट्रांसपैरेंट रियर-विंडो डिस्प्ले ने यात्रियों को बाहर की गतिविधियों से जोड़े रखा।

कुल मिलाकर, यह दिखाया गया कि जब एआई सड़क और वाहन के अंदर मौजूद लोगों – दोनों को समझता है, तो ड्राइविंग और भी शांत, सुरक्षित और इनट्युटिव बन जाती है।

वर्ल्डस ऑफ टोटल इमरशन

इंटरटेनमेंट इन ट्युन में आने वाले लोग ऐसे मल्टी- सेंसरी अनुभवों में पहुंचे, जो खेल, साउंड और कहानी कहने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए थे।

रेडिट कम्युनिटी के साथ मिलकर बनाया गया एल्डन रिंग से प्रेरित एक खास स्पेस खिलाड़ियों को ऐसे विजुअल्स और साउंड से घेर लेता था, जो स्क्रीन से कहीं आगे तक फैलते थे। पास ही रेसिंग के शौकीन लोग तीन कर्वड अल्ट्रागियर™ ओएलईडी मॉनिटर्स से बने पैनोरैमिट कॉकपिट का अनुभव लेने के लिए कतार में नजर आए।

एक्सबूम स्टुडियो के जरिए साउंड ने पूरे अनुभव को एक साथ बांध दिया, जहां मल्टी-प्लैटिनम म्युजिशियन और टेक इंटरप्रीनर विल.आई.एम रोज लाईव ब्रॉडकास्ट होस्ट कर रहे थे। दूसरे समय पर लोग एआई डीजे परसोनास और क्युरेटेड म्युजिक स्ट्रिम्स को एक्सप्लोर कर रहे थे, जिससे मनोरंजन और भी ज्यादा इंटरैक्टिव और ज़िंदा महसूस होने लगा।

होम रोबोट्स, जीरो लेबर होम की ओर

लिविंग इन ट्युन में LG ने जीरो लेबर होम की झलक दिखाई, एक ऐसा भविष्य जहां घर का काम खुद-ब-खुद पीछे चला जाएगा।

इस पूरे सेटअप के केंद्र में LG CLOiD™ था, एक होम स्पेशलाइ्जड, एआई-पॉवर्ड रोबोट, जिसे असली घर जैसे माहौल में सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से काम करने के लिए बनाया गया है। यह दो आर्टिक्युलेटेड आर्म्स और ऑटोनॉमस मोबिलिटी के साथ एक असली रसोई और बैठक कक्ष में घूमते हुए काम करता दिखा। CLOiD अलग-अलग लाइफस्टाईल के हिसाब से खुद को ढालता है , व्यस्त परिवार की नाश्ता बनाने में मदद करता है, अकेले कामकाजी व्यक्ति के घर के काम संभालता है और सक्रिय बुजुर्गों को एम्बियेंट केयर देता है।

LG ThinQ™ प्लेटफॉर्म से संचालित यह सिस्टम दिखाता है कि कैसे अप्लायेंसेस, सेंसर्स और एआई सर्विसेस मिलकर जरूरतों को पहले से समझ सकते हैं, समस्याओं को रोक सकते हैं और बिना बार-बार वाईस कमांड दिए घर को स्मूदली चला सकते हैं।

मास्टरफुल डिजाइन, डीपर इंटेलिजेंस

मास्टरी इन ट्युन जोन में LG सिग्नेचर की 10वीं वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाया गया, जहां ऐसे लिविंग स्पेसेस दिखाए गए जिनमें शानदार डिजाइन और एडवांस्ड इंटेलिजेंस का मेल नजर आया।

इसके केंद्र में ट्रांसपेरेंट LG सिग्नेचर ओएलईडी टीवी रखा गया था, जो आसानी से साफ कांच की तरह से एक दमदार डिस्प्ले में बदल जाता है। इसके आसपास इंटेलिजेंट होम सोल्यूशन्स रखे गए थे, जिनमें खाने का मैनेजमेंट करने वाला कंवर्सेशनल एआई से लैस LG सिग्नेचर रेफ्रिजरेटर और गौरमेट एआई वाला LG सिग्नेचर ओवन रेंज शामिल था, जो इंग्रेडियेंट्स को पहचान कर सही कूकिंग सेटिंग्स खुद चुन लेता है।

इटालियन लक्जरी लिविंग ब्रांड पॉलिफॉर्म के साथ की गई साझेदारी में बेहतरीन लकड़ी, धातु और कपड़ों का इस्तेमाल कर ऐसे स्पेस बनाए गए, जहां हाई-परफॉर्मेंस टेक्नालॉजी भी प्रीमियम फर्नीचर जितनी प्राकृतिक और खूबसूरत लगी।

थॉटफुल डिजाइन फॉर ऑल

यह सफर इन ट्युन फॉर एवरीवन के साथ पूरा हुआ, जो LG की डिजाइन फॉर ऑल सोच को समर्पित था।

यहां सरल लेकिन सोच-समझकर बनाए गए आइडियाज़ दिखाए गए, जो बताते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव कितना बड़ा फर्क ला सकते हैं – जैसे एक हाई-कॉन्ट्रास्ट कलर शीट, जो विजुअली इम्पेयर्ड यूज़र्स को रोबोट वैक्युम ढूंढने में मदद करता है, या ऐसा वाशर हैंडल जिसे हाथ की बजाय बाजू से भी आसानी से खोला जा सकता है। इनमें से कई आइडिया LG कम्फर्ट किट से आए थे, जो ऐसे एसेसरीज का एक सेट है, जिसे रोज़मर्रा के अप्लायेंसेस को हर किसी के लिए आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है।

अफेक्शनेट इंटेलिजेंस, इन एक्शन

LG का सीईएस 2026 बूथ किसी एक प्रॉडक्ट या एक नई खोज तक सीमित नहीं था। यह इस बातको दिखाने के लिए था कि जब एआई, डिवाईसेस और स्पेसेस एक साथ मिलकर काम करते हैं तो क्या
होता है।

जीरो लेबर होम से लेकर इंटिलिजेंट व्हीकल तक, ओएलईडी डिस्प्ले से लेकर इमर्सिव साउंड तक, LG ने दिखाया कि अफेक्शनेट इंटेलिजेंस कैसे रियल टाइम में महसूस करता है, सोचता है और काम करता है, जहां टेक्नालॉजी लोगों के मुताबिक खुद को ढालती है, न कि लोगों को टेक्नालॉजी के मुताबिक बदलना पड़ता है।

यही था सीईएस 2026 में दिखा “इनोवेशन इन ट्युन वीथ यू”।

===◊◊◊◊===

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read