Homeइलेक्ट्रानिक्सएलजी ने AI DD 2.0 तकनीक के साथ वॉशिंग मशीनों की नई...

एलजी ने AI DD 2.0 तकनीक के साथ वॉशिंग मशीनों की नई रेंज लॉन्च की

नई दिल्ली | 09 जनवरी 2026 — एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी नवीनतम वॉशिंग मशीन लाइन-अप के लॉन्च की घोषणा की, जिसे प्रीमियम डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया गया है। नई रेंज में वॉशर ड्रायर, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन से लेकर टॉप लोड वॉशिंग मशीन सहित 10 मॉडल शामिल हैं, जो बेहतर फैब्रिक केयर, इंटेलिजेंट वॉशिंग और बढ़ी हुई सुविधा के लिए एडवांस्ड एआई से लैस हैं। यह नई रेंज इनोवेशन और समकालीन डिज़ाइन का बेहतरीन मेल है, जो भारतीय घरों के लिए रोजमर्रा की लॉन्ड्री को आसान बनाती है।

नई रेंज का कैंपेन स्लोगन “एआई डिटेक्शन। वॉशिंग परफेक्शन।” है, जो यह दर्शाता है कि उन्नत AIDD 2.0 तकनीक कपड़े के प्रकार और जरूरतों को सटीक रूप से पहचान कर कम प्रयास में बेहतरीन वॉशिंग परफॉर्मेंस देती है और ग्राहकों की सुविधा बढ़ाती है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के को-चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर संजय चितकारा ने कहा, “एलजी में, हम स्मार्ट तकनीक के माध्यम से अपने ग्राहकों के जीवन को आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे उनके दैनिक कार्य सरल हो सकें। नई AIDD 2.0 वॉशिंग मशीन उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी, पावरफुल परफॉर्मेंस और सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन के साथ, यह रेंज सुविधा, देखभाल और ऊर्जा दक्षता प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। हमें विश्वास है कि यह सीरीज़ वॉशिंग के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगी और ग्राहकों की दैनिक जरूरतों के लिए पसंदीदा विकल्प बनेगी।”

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आधुनिक सौंदर्य के साथ सटीक वॉशिंग प्रदान करती है, जिससे बेहतरीन सफाई और ऊर्जा दक्षता दोनों सुनिश्चित होती हैं। AI DD 2.0 तकनीक से संचालित यह मशीन कपड़ों के वजन, प्रकार और गंदगी के स्तर का पता लगाकर स्वतः सबसे उपयुक्त वॉश साइकल चुनती है, जिससे कपड़ों की बेहतर सुरक्षा और देखभाल होती है। स्टीम+ तकनीक झुर्रियां कम करने और एलर्जन को हटाने में मदद करती है, जिससे कपड़े ताजे, स्वच्छ और मुलायम बने रहते हैं। TurboWash® 360° फीचर मल्टी-डायरेक्शनल वॉटर जेट्स के साथ केवल 39 मिनट में कपड़ों को अच्छी तरह साफ करता है, वह भी गुणवत्ता से समझौता किए बिना। eZDispense™ फीचर लगभग 30 वॉश तक ऑटो-डोज़िंग की सुविधा देता है, जिससे बिना किसी झंझट के अतिरिक्त सुविधा मिलती है।

एलजी ThinQ™ स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ, उपयोगकर्ता मशीन को रिमोटली कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं, जिससे दैनिक लॉन्ड्री प्रबंधन और भी सुविधाजनक हो जाता है। AIDD 2.0 सीरीज़ में एलर्जी केयर और बेबी स्टीम केयर जैसे विशेष प्रोग्राम भी शामिल हैं, जो नाजुक कपड़ों और संवेदनशील त्वचा के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा, माइक्रो प्लास्टिक केयर साइकल माइक्रो प्लास्टिक उत्सर्जन को 60% तक कम करने में मदद करता है, जो सस्टेनेबिलिटी और महासागरों की सुरक्षा पर एलजी के फोकस को दर्शाता है। फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की इस नई रेंज में मिनिमलिस्ट डिज़ाइन के साथ डिजिटल डायल एलसीडी दिया गया है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक एलिगेंट आधुनिक लुक देने के साथ-साथ आसान और सहज नियंत्रण प्रदान करता है। फ्लैट टेम्पर्ड ग्लास डोर और क्रोम फिनिश के साथ यह रेंज प्रीमियम रंगों में उपलब्ध है, जो आधुनिक घरों के लिए एक स्टाइलिश एडिशन बनाती है। ऊर्जा और पानी की बचत के लिए डिज़ाइन किए गए ये नए मॉडल परफॉर्मेंस, केयर और एस्थेटिक्स को एक ही परिष्कृत पैकेज में जोड़ते हैं।

नई रेंज वाले वॉशर ड्रायर मॉडल बड़ी क्षमता में लॉन्च किए गए हैं – 20/10 किलोग्राम और 15/8 किलोग्राम – जो विशेष रूप से उन घरों के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिन्हें एक ही मशीन में वॉशिंग और ड्राइंग दोनों की जरूरत है। ये मॉडल हाई-परफॉर्मेंस वॉश साइकल के साथ एफिशिएंट ड्राइंग प्रदान करते हैं, जो मानसून के मौसम, हाई-राइज बिल्डिंग या सीमित सुखाने की जगह वाले घरों के लिए आदर्श हैं। उन्नत तकनीक के साथ, ये मॉडल तेज, सुविधाजनक और संपूर्ण लॉन्ड्री केयर सुनिश्चित करते हैं – एक ही मशीन में ऑल-इन-वन वॉश और ड्राई सुविधा।

टॉप लोड वॉशिंग मशीन
यह मशीन पावरफुल परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंट फैब्रिक केयर को मिलाकर एक उन्नत वॉशिंग अनुभव प्रदान करती है। एडवांस्ड AI DD तकनीक कपड़ों के वजन और प्रकार को समझदारी से पहचानती है और 20,000 संभावित संयोजनों में से स्वतः सबसे उपयुक्त वॉश पैटर्न का चयन करती है, जिससे प्रभावी सफाई के साथ कोमल देखभाल सुनिश्चित होती है। TurboWash® फीचर पूरे लोड को केवल 29 मिनट में धोने की सुविधा देता है, जो व्यस्त घरों के लिए गति और दक्षता दोनों प्रदान करता है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए, इन-बिल्ट हीटर के साथ स्टीम फीचर 99.9% तक एलर्जन को खत्म करता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक परिवारों के लिए अधिक साफ और सुरक्षित लॉन्ड्री मिलती है।

अतिरिक्त सुविधा के रूप में, एलजी ThinQ™ Wi-Fi कनेक्टिविटी उपयोगकर्ताओं को वॉश साइकल को रिमोटली ऑपरेट, मॉनिटर और शेड्यूल करने की सुविधा देती है, जिससे स्मार्टफोन के माध्यम से पूरा नियंत्रण संभव होता है। मशीन में टिकाऊपन के लिए वाटर-रेजिस्टेंट IPX4-रेटेड कंट्रोल पैनल और रियर पैनल पर प्रीमियम जॉग डायल डिज़ाइन दिया गया है, जो उपयोगिता और सौंदर्य दोनों को बेहतर बनाता है। ‘स्टेन क्लीन’ जैसा विशेष मोड, जो दाग-धब्बों पर सख्ती से काम करता है, और ‘डुवेट मोड’ यह सुनिश्चित करता है कि भारी बिस्तर अच्छी तरह धुले। बड़े 11 किलोग्राम ड्रम और नई टॉप लोड सीरीज़ के लिए विकसित स्लीक फ्लैट डिज़ाइन के साथ, यह मशीन परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन प्रस्तुत करती है।

कीमत और उपलब्धता
AIDD 2.0 वॉशिंग मशीनें 11 kg से 20 kg तक की विभिन्न SKUs में उपलब्ध होंगी और प्रीमियम रंग विकल्पों में आएंगी। ये मॉडल प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, ऑफ़लाइन रिटेल आउटलेट्स और LG ब्रांड स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे, साथ ही आकर्षक कैशबैक और विशेष फ़ाइनेंस ऑफ़र भी दिए जाएंगे। फ्रंट-लोड रेंज की कीमत ₹69,990 से ₹1,39,990 के बीच है, जबकि टॉप-लोड रेंज की कीमत ₹38,990 से ₹46,990 के बीच है।

============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read