Homeगुजरातमैटर और Bolt.Earth ने की साझेदारी, अब देशभर में EV चार्जिंग और...

मैटर और Bolt.Earth ने की साझेदारी, अब देशभर में EV चार्जिंग और भी आसान

अहमदाबाद | 29 सितंबर 2025: भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी मैटर मोटर ने आज Bolt.Earth के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसका मकसद दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती, भरोसेमंद चार्जिंग, को आसान बनाना है।

इस साझेदारी के जरिए मैटर राइडर्स को देशभर में चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। मैटर का इकोसिस्टम Bolt.Earth के 1,00,000 से ज्यादा चार्जर और 1,800+ शहरों के नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे राइडर्स ko अपनी एरा बाइक के लिए चार्जर ढूंढना और इस्तेमाल करना आसान होगा। मकसद है कि चार्जिंग उतनी ही आम लगे जितना मोबाइल चार्ज करना।
साझेदारी के तहत पहले चरण में मैटर राइडर्स को Bolt.Earth के पूरे नेटवर्क तक सीधा एक्सेस मिलेगा, जो MatterVerse ऐप में पूरी तरह जुड़ा होगा। इसके बाद मैटर शोरूम और सर्विस सेंटर में को-ब्रांडेड चार्जर लगाए जाएंगे ताकि टेस्ट राइड, ग्राहक चार्जिंग और डीलरशिप तैयारियों में मदद मिल सके। भविष्य में नई मैटर बाइक के साथ Bolt.Earth के चार्जर पैकेज में शामिल भी हो सकते हैं।

मैटर के फाउंडर मोहाल लालभाई कहते हैं “मैटर का मकसद सिर्फ एडवांस्ड इलेक्ट्रिक बाइक बनाना नहीं है, हम पूरी इकोसिस्टम को बेहतर बना रहे हैं। Bolt.Earth के साथ यह साझेदारी ‘राइट टू चार्जिंग’ यानी हर राइडर को चार्जिंग का अधिकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हर राइडर को जहां वह रहता है, काम करता है या यात्रा करता है, वहां चार्ज करने की आज़ादी मिलनी चाहिए। हमारा मकसद है EV चार्जिंग को मोबाइल चार्जिंग जितना आसान बनाना।”

एरा बाइक के फीचर्स:

  • गियर वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक
  • लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन
  • 7 इंच का कनेक्टेड डैशबोर्ड
  • लाइफटाइम बैटरी वारंटी

Bolt.Earth के CEO और फाउंडर S. Raghav Bharadwaj कहते हैं “भारत में चार्जर वहीं होने चाहिए, जहां लोग रहते, काम करते और राइड करते हैं। मैटर के साथ साझेदारी से यह संभव होगा। हमारा लक्ष्य है कि चार्जिंग सहज और आसान लगे। 1 लाख से अधिक चार्जर पहले से मौजूद हैं। मैटर के साथ मिलकर हम ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना एक आसान विकल्प बन जाए।”

साझेदारी में जिम्मेदारियां साफ हैं: Bolt.Earth इंस्टालेशन, मेंटेनेंस, अपटाइम और तकनीकी सपोर्ट का ध्यान रखेगा। मैटर MatterVerse ऐप में चार्जिंग को जोड़कर जागरूकता अभियान और डीलरशिप विस्तार का मार्गदर्शन देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read