Homeगुजरातगंभीरा पुल हादसे के मृतकों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों...

गंभीरा पुल हादसे के मृतकों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहाय

गुजरात, अहमदाबाद | 10 जुलाई 2025 — 9 जुलाई की सुबह वडोदरा जिले के पादरा तालुका स्थित गंभीरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माही नदी पर स्थित पुल अचानक टूट गया। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को जोड़ने वाला पुल अचानक ढह जाने से उस पर से गुजर रहे लोग और वाहन नदी में गिर गए। इस घटना में अब तक 15 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। नदी में पानी और कीचड़ होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं रामकथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिजनों को 15,000-15,000 रुपये की आर्थिक सहायता अर्पित की है। कुल 2,25,000 रुपये की यह सहायता वडोदरा निवासी रामकथा श्रोता श्री राजूभाईदोशी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।

पूज्य मोरारी बापू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read