
- विजेताओं का चयन सत्यापित ग्राहक समीक्षाओं, न्यूनतम 4-स्टार रेटिंग, विशेषज्ञ ज्यूरी आकलन और Amazon.in पर कम्युनिटी वोटिंग के आधार पर किया गया
- सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को मिला स्मार्टफोन ऑफ द ईयर, जबकि एप्पल को मिला मोस्ट ब्राउज़्ड स्मार्टफोन का खिताब
- वन प्लस, सोनी, कैनन, एचपी और शाओमी सहित अन्य दिग्गज ब्रांड्स को कैमरा, ऑडियो, कम्प्यूटिंग और एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सम्मानित किया गया
नई दिल्ली | 29 अगस्त 2025 – बेस्ट इन टेक अवॉर्ड्स (बिटा) के विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई. ये अवॉर्ड्स भारत के विभिन्न कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को समर्पित हैं, जिसका उद्देश्य उन गैजेट्स को पहचान दिलाना है जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है और मार्केट में उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित किया है. यह सम्मान प्रक्रिया भारत के टेक्नोलॉजी परिदृश्य से जुड़े व्यापक मार्केट डेटा और ग्राहक प्रतिक्रिया पर आधारित है. जिन प्रोडक्ट्स को यह पहचान मिली है, उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन और उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों को पूरा किया है. ये नतीजे वास्तविक उपभोक्ता अनुभव और उनकी पसंद को दर्शाते हैं.

अमेज़न इंडिया की डायरेक्टर – कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ज़ेबा खान ने कहा, “आज उपभोक्ता अपनी टेक्नोलॉजी खरीदारी के लिए भरोसेमंद स्रोतों पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं, खासकर बड़े शॉपिंग पीरियड्स के दौरान. BITA उन प्रोडक्ट्स का प्रतिबिंब है जिन्हें वास्तविक प्रदर्शन और ग्राहक संतुष्टि के आधार पर मान्यता मिली है. ये अवॉर्ड्स भारत द्वारा परखे और अपनाए गए टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को सामने लाते हैं और उन ब्रांड पार्टनर्स को भी सम्मानित करते हैं जो लगातार उत्कृष्टता प्रदान कर रहे हैं.”
Best in Tech Award 2025 winners:
Category Winners:
- Smartphone of the Year: Samsung Galaxy S25 Ultra
- Most Browsed Smartphone on Amazon.in: iPhone 15
- Record-breaking Android Smartphone on Amazon.in: Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
Camera Category Winners:
- Most Loved Action Camera: GoPro Hero 12
- Best Value-for-money Action Camera Kit: DJI Action 5 Pro Adventure Combo
- Best Camera for Wedding Photography: Canon EOS R6 Mark II
- Best Vlogging Camera of the Year: Fujifilm X-M5
- Best Camera for Wildlife Photography: Sony Alpha 1
Wearables Category Winners:
- Best Smartwatch for Everyday Use: Boat Storm Infinity Max
- Best Smartwatch for Fitness Tracking:AmazfitBip 6 Smart Watch
- Break-through Product of the Year (Smartwatches): Noise Pro 6 Max Smart Watch
- Best Smart Ring of the Year:Gabit Smart Ring
- Most Advanced Health Monitoring Smartwatch: Samsung Galaxy Watch6 Classic LTE
Personal Audio Category Winners:
- Best Value-for-money TWS:boAtAirdopes 300
- Best All-in-One TWS: OnePlus Buds 4
- Break-through Product of the Year (TWS): Noise Masterbuds
- Best AI Powered TWS:Realme Air 7 Pro
- Most Loved TWS of the Year: Apple AirPods 4 with ANC
- Acoustic Excellence Award (TWS): Samsung Buds 3 Pro
TV & Entertainment Category Winners:
- Most Affordable TV of the Year: VW Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
- Best Value-for-money TV of the Year: Xiaomi FX 4K Smart LED Fire TV
- Best Mid-range TV of the Year: Hisense E7Q PRO Series 4K Ultra HD Smart QLED TV 55E7Q PRO
- Best Picture Quality TV of the Year: Sony Bravia 5
- Most Trusted TV Brand of the Year: Sony
- AI Champion TV Brand of the Year: Samsung
Computing Category Winners:
- Best Laptop for Students (Non-gaming): Dell 15 Smartchoice, Intel Core i3-1305U (8GB/ 512GB)
- Best Value-for-money Laptop: Acer SmartChoice Aspire Lite AMD Ryzen 5-5625U (16 GB/512 GB) Thin and Light Laptop
- Best High Performance Laptop: HP 15, 13th Gen Intel Core i7-1355U (16GB, 512GB)
- Best Design & Build Quality Laptop: Apple 2025 MacBook Air M4 chip (16GB, 256GB)
- Best Immersive Gaming Laptop of the Year: HP Omen 16 Max, Ultra 9 275HX (RTX 5080 16GB, 32GB, 1TB)
- Best All-rounder Tablet of the Year: Xiaomi Pad 7
Click here to see all winners from the event.
मान्यता प्रक्रिया को प्रामाणिक बनाने के लिए इसमें कई मूल्यांकन मानकों को शामिल किया गया. योग्य प्रोडक्ट्स का आकलन मार्केट परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स, ग्राहक संतुष्टि मीट्रिक्स और पेशेवर मूल्यांकन के आधार पर किया गया. 11 तकनीकी विशेषज्ञों की ज्यूरी ने इंडस्ट्री इनसाइट्स प्रदान किए, जबकि समुदाय की पसंद विभिन्न फीडबैक मैकेनिज्म के माध्यम से शामिल की गई ताकि अंतिम चयन में वास्तविक बाज़ार की मान्यता परिलक्षित हो सके.
उत्कृष्टता मान्यता के माध्यम से विश्वास का निर्माण
बिटा का उद्देश्य नवाचार को सामने लाना और उन ब्रांड्स को सम्मानित करना है जो उपभोक्ताओं के लिए तकनीक को और अधिक सुलभ और उपयोगी बना रहे हैं. ये अवॉर्ड्स वास्तविक मार्केट परफॉर्मेंस और उपभोक्ता संतुष्टि को दर्शाते हैं और उन प्रोडक्ट्स का जश्न मनाते हैं जिन्होंने भारत के टेक्नोलॉजी मार्केटप्लेस में सच्ची पहचान हासिल की है.

