
गुजरात | 04 अप्रैल 2026 — शक्ति, भक्ति और अटूट समर्पण के प्रतीक श्री हनुमानजी महाराज अपने भक्तों के सभी संकट हरने वाले और जीवन में साहस का संचार करने वाले हैं। उनकी कृपा से हर कठिनाई सरल बन जाती है और भक्तों का जीवन मंगलमय होता है।
नीलकंठ धाम पोईचा मंदिरमें हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कष्टभंजन श्री हनुमानजी महाराज का तैल से अभिषेक एवं भव्य पूजन सांस्कृतिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान 151 किलो लड्डू एवं 51 किलो सुखड़ी का भव्य अन्नकूट अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का लाभ लिया और वातावरण भक्तिमय बन गया।

